ये तो ट्रेलर था, लाइन में लगी हैं ये 10 हिन्दी फिल्में

हिन्दी फिल्में
हिन्दी फिल्में

दृश्यम-2 से लेकर ये फिल्में बिखेरिंगी जादू

मुंबई। पिछले दो साल से कोरोना के कारण बंद पड़े सिनेमाघरों में एक फिर रौनक लौटने लगी है। एक के बाद एक फिल्में रिलीज होने से सिनेमाघरों दर्शकों की जबरदस्त भीड़ है। वीकेंड पर सबसे ज्यादा हालत खराब है। ब्रह्मास्त्र पर सिनेमाघरों में पहुंची भीड़ ने सभी को चौंका दिया है, लेकिन अभी तो यह एक ट्रेलर मात्र हैं। इसके पीछे फिल्मों की लंबी सूची है।

धोखा-राउंड डी कॉर्नर

हिन्दी फिल्में
हिन्दी फिल्में

अभिनेता आर. माधवन की फिल्म ‘धोखा राउंड डी कॉर्नर 23 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है। माधवन के अलावा आयुष्मान खुराना भी इसमें अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म से निर्माता भूषण कुमार की बहन खुशाली कुमार भी अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं।

अवतार

हिन्दी फिल्में
हिन्दी फिल्में

जैम्स कैमरुन की सुपरहिट फिल्म अवतार एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को आप 23 सितंबर से अपने नजदीकी सिनेमाघरों में देख सकते हैं। फिल्म का दूसरा पार्ट यानी ‘अवतार 2’ 16 दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज होगा। यह साइंस फिक्शन फिल्म है। यह दरअसल, 2009 में आई फिल्म अवतार का सीक्वल है।

विक्रम वेधा

हिन्दी फिल्में
हिन्दी फिल्में

ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘विक्रम वेधाÓ 30 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। यह फिल्म साउथ की सुपरहिट फिल्म का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति द्वारा निभाए गए एक शातिर अपराधी की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि सैफ अली खान आर. माधवन द्वारा निभाई एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

पीएस 1

हिन्दी फिल्में
हिन्दी फिल्में

ऐश्वर्या राय अभिनती फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन-1 फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में ऐश्वर्या के अलावा कार्ती, तृष्णा और विक्रम जैसे सितारे मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।

रामसेतु

हिन्दी फिल्में
हिन्दी फिल्में

यह अक्षय कुमार की बहु प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इसमें अक्षय कुमार के अलावा जैकलीन फर्नांडिस, नुसरत भारूचा भी अहम रोल में नजर आएंगी। अक्षय कुमार इस फिल्म में आर्कियोलॉजिस्ट के रूप में दिखाई देने वाले हैं। रामसेतु फिल्म 24 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

ब्लैक पैंथर-वकंडा फॉरएवर

हिन्दी फिल्में
हिन्दी फिल्में

यह मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) की 30वीं फिल्म है। यह 2018 में आई फिल्म ‘ब्लैक पैंथर’ का सीक्वल है। ‘ब्लैक पैंथर को ऑस्कर में बेस्ट पिक्चर नॉमिनेशन के लिए नॉमिनेट किया गया था। यह फिल्म 11 नवंबर 2022 को रिलीज होगी।

योद्धा

हिन्दी फिल्में
हिन्दी फिल्में

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पाटनी और अभिनेत्री राशी खन्ना अभिनती यह फिल्म 11 नवंबर 2022 को रिलीज हो रही है। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म है।

दृश्यम 2

हिन्दी फिल्में
हिन्दी फिल्में

यह फिल्म 18 नंवंबर 2022 को रिलीज हो रही है। इसमें अजय देवगन और तब्बू लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे। यह फिल्म इसी नाम से मोहनलाल की फिल्म का रीमेक है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने आरएसएस की ड्रेस को लगाई आग!