अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन प्रशासन के आदेश के बाद एच-1 वीजा के हजारों अप्रवासी फंसे

अप्रैल की शुरुआत में पायल राज अपने परिवार के साथ अमेरिका में रहने की मंजूरी देने वाले वीजा को रिन्यू करने के लिए भारत आई थीं। उन्होंने और उनके पति ने तब तक इंतजार किया जब तक कि उनका टीकाकरण नहीं हो गया।

इस् दौरान वे अपनी कागजी कार्रवाई तैयार कर रहे थे। लेकिन उन्होंने शायद ही कभी सोचा होगा कि वीज़ा ही उन्हें भारत में अनिश्चित काल के लिए फंसा देगा और वह उसे टेनेसी में रह रहे उनके पति और बेटी से अलग हो जाएगी।

भारत में फंसे हजारों अप्रवासियों में से एक पायल ने कहा कि हमारा परिवार संकट में है। क्योंकि यात्रा पर बाइडेन प्रशासन ने सख्त प्रतिबंध लगा रखे हैं। इसका मतलब यह है कि अस्थायी वीजा धारकों को अमेरिका में फिर से प्रवेश करने से रोक दिया गया है।

यह भी पढ़ें- लंदन की कोर्ट से माल्या को लगा झटका, विजय माल्या की दिवालियापन याचिका खारिज