बीकानेर। कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता आपस में ही उलझ गए। हुआ यह कि दोपहर 1.52 बजे प्रभारी मंत्री और चिकित्सा मंत्री तो प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर कार में सवार होकर रवाना हो गए।
इसी दौरान कांग्रेस नेत्री कामिनी गुर्जन ने कांग्रेस नेता पंकज शर्मा को डंडा दिखाते हुए कहा- दो रख दूंगी। कामनी ने पंकज शर्मा से कहा कि आप आगे खड़े होने के चक्कर में हमें क्यों धक्का दोगेे? पुतला दहन के दौरान जल जाते तो। इसी बीच शहर कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कामिनी गुर्जर को समझाइश कर रवाना किया।
कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस की महिला पदाधिकारियों ने चूल्हे पर रोटियां सेंककर विरोध जताया। कांग्रेस महिला पदाधिकारियों ने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर इतना महंगा हो गया है कि अब चूल्हे पर ही रोटियां सेंकने को मजबूर हैं।
इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका। इस दौरान चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़, गोपाल कृष्ण शर्मा, पंकज कुमार शर्मा, त्रिलोक पूर्बिया, केके शर्मा, दिनेश श्रीमाली, जगदीशराज श्रीमाली, रियाज हुसैन, नजमा मेवाफरोश, सीमा पंचोली, कामिनी गुर्जर, चंदा सुहालका, बाबूलाल जैन, शांता प्रिन्स, रविन्द्रपाल सिंह कप्पू, मदनसिंह बाबरवाल, शंकर चंदेल, हिदायतुल्ला, नेहा कुमावत, रेखा डांगी, टीटू सुथार, लक्ष्मीलाल मेघवाल, राधाकिशन मेहरा, कौशल आमेटा, दिनेश दवे आदि मौजूद थे।
यह भी पढ़े-बूंदी जिला अस्पताल में 200 सिलेंडर प्रतिदिन जनरेट करने वाला ऑक्सीजन प्लांट शुरू