आज मुंबई इंडियंस के सामने होगी चेन्नई सुपर किंग्स की चुनौती

आईपीएल में आज महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के बीच कड़ा मुकाबला होगा।

14वें सीजन का यह 27वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। इस मैदान पर ये दोनों टीमें 7 साल बाद आमने-सामने होंगी। यहां दोनों के बीच एक ही मैच (2013) खेला गया, जिसमें चेन्नई ने मुंबई को 48 रन से हराया था।

मुंबई टीम हमेशा ही चेन्नई पर भारी रही है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले 6 मैच में ष्टस््य टीम सिर्फ एक ही मैच जीत सकी है। यह जीत पिछले मुकाबले में ही मिली थी।

यह भी पढ़ें-पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को 34 रन से शिकस्त दी