टोक्यो ओलिंपिक : पहलवान सुमित मलिक डोप टेस्ट में हुए फेल, प्रतिबंधित पदार्थ लेने का आरोप

टोक्यो ओलिंपिक में अब बस 49 दिन बचे हैं। इससे पहले इंडियन रेसलिंग को एक और झटका लगा है। ओलिंपिक कोटा हासिल कर चुके पहलवान सुमित मलिक डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं। उन पर कोई प्रतिबंधित पदार्थ लेने का आरोप है।

यूनाइटेड वल्र्ड रेसलिंग ने एंटी डोपिंग के नियम का उल्लंघन करने के लिए फिलहाल इस रेसलर को सस्पेंड कर दिया है। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के असिस्टेंट सेक्रेटरी विनोद तोमर ने इसकी पुष्टि की।

सुमित 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडलिस्ट रहे थे। उन्होंने 125 किग्रा भार वर्ग में ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया था। सुमित की ओलिंपिक में भागीदारी अब अनिश्चित है। इससे पहले 2016 रियो ओलिंपिक से 10 दिन पहले कोटा हासिल कर चुके पहलवान नरसिंह यादव भी डोप टेस्ट में फेल हुए थे। इसके बाद वे ओलिंपिक में भाग नहीं ले सके थे। नरसिंह पर 4 साल का बैन भी लगा था।

विनोद ने कहा- सुमित की क्च सैंपल की जांच 10 जून की जाएगी। उन्हें अस्थाई तौर पर सस्पेंड कर दिया गया है। जांच के बाद उन पर सुनवाई होगी। सुमित ने बताया है कि उन्होंने जानबूझकर कोई प्रतिबंधित पदार्थ नहीं लिया है।

वे पिछले कुछ समय से चोटिल थे और इस वजह से दवा ले रहे थे। इसकी वजह से वे डोप टेस्ट में फेल हो सकते हैं। अगर उनका क्च सैंपल भी पॉजिटिव आता है, तो उन पर बैन लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें-प्रधानमंत्री मोदी ने की टोक्यो ओलंपिक के लिए समीक्षा