टोक्यो पैरालिंपिक आज से शुरू होगा, 162 टीमें ले रही हिस्सा, 4.30 बजे होगा उद्घाटन समारोह

टोक्यो पैरालिंपिक आज से शुरू हो रहा है। भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे उद्घाटन समारोह है। इस बार कुल 162 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें पांच देश पहली बार पैरलिंपिक खेलों में डेब्यू करती नजर आएंगी। साथ ही रूस आरओसी के रूप में प्रतिस्पर्धा करना जारी रखेगा, लेकिन तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान का एक भी एथलीट इस बार पैरालिंपिक खेलों में नजर नहीं आएगा।

इस बार 4,400 एथलीट विभिन्न खेलों में जलवा बिखरते हुए नजर आएंगे।13 दिनों के दौरान 22 खेलों के कुल 540 ईवेंट होंगे। अधिकांश खेल ओलिंपिक के समान हैं और प्रतियोगिता में कई संशोधन भी किए गए हैं। पहली बार पैरालिंपिक में बैडमिंटन को शामिल किया है। भारत से बैडमिंटन में 7 खिलाड़ी विभिन्न कैटगिरी के लिए क्वालिफाई हुए हैं।

यह भी पढ़ें-लीड्स टेस्ट : शार्दूल ठाकुर फिट हुए, प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना मुश्किल