केंद्रीय विद्यालयों में भर्ती के लिए आवेदन का कल आखिरी मौका, जल्दी करें अप्लाई

केंद्रीय विद्यालयों में भर्ती
केंद्रीय विद्यालयों में भर्ती

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने टीचिंग और नॉन टीचिंग के 13404 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख को बढ़ाया है। इससे उन आवदकों को फायदा मिलेगा जो अभी तक इन पदों के लिए किसी कारणवश फॉर्म नहीं भर पाए थे। अब उनके पास आवेदन करने का अच्छा मौका है। कई दिनों से चल रही आवेदन प्रक्रिया का 26 दिसंबर आखिरी दिन था। लेकिन इसे अब बढ़ाकर 02 जनवरी कर दिया गया है। जो कल समाप्त हो रही है।

केंद्रीय विद्यालयों में भर्ती
केंद्रीय विद्यालयों में भर्ती

बता दें कि ये भर्तियां केंद्रीय विद्यालयों में प्राइमरी टीचर, ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर लाइब्रेरियन, असिस्टेंट इंजीनियर, असिस्टेंट, हिंदी ट्रांसलेटर और स्टेनोग्राफर के अलावा नॉन टीचिंग के कई पदों पर की जाएंगी। आवेदन ऑनलाइन माध्यम में केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.gov.in पर जाकर करना होगा। केवीएस वैकेंसी 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पांच दिसंबर 2022 से शुरू है। केंद्रीय विद्यालयों की इस बंपर भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म 02 जनवरी 2023 तक भरे जाएंगे। इस भर्ती के लिए 12वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं।

यह होगी आयु सीमा

टीजीटी/लाइब्रेरियन पद के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 35 और पीआरटी के लिए अधिकतम उम्र 30 साल होनी चाहिए। जबकि पीजीटी पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 40 साल होनी चाहिए। वहीं अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को तीन साल, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को पांच साल और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को दस साल की छूट दी जाएगी।

आवेदन फीस

उम्ममीदवारों को केंद्रीय विद्यालयों में इस भर्ती के लिए आवेदन करते समय सामान्य वर्ग, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लोगों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा।

इन पदों पर होंगी भर्तियां

पद पदों की संख्या
प्राथमिक शिक्षक (पीआरटी)                                6414 पद
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी)                        3176 पद
स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी)                               1409 पद
जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (एलडीसी)                    702 पद
पीआरटी (संगीत)                                            303 पद
वाइस प्रिंसिपल                                               203 पद
सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (यूडीसी)                     322 पद
लाइब्रेरियन                                                   355 पद
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (एएसओ)                       156 पद
प्रिंसिपल                                                      239 पद
स्टेनोग्राफर ग्रेड- द्वितीय                                    54 पद
असिस्टेंट कमिशनर                                         52 पद
हिन्दी ट्रांसलेटर                                             11 पद
वित्त अधिकारी                                              06 पद
असिस्टेंट इंजीनियर(सिविल)                               02 पद

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट –  kvsangathan.gov.in  पर जाना होगा।
    इसके बाद केवीएस टीचिंग एंड नॉन-टीचिंग 2022 वेकेंसी लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
  • इसके तहत फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और संबंधित दस्तावेज अपलोड करना होगा।
  • अब ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • शुल्क भुगतान के साथ ही आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

यह भी पढ़ें : मेथी दाने और नारियल के तेल से बालों को बनाएं काला और घना