माताजी मोहन कंवर को पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव 14 को आएंगे

जोधपुर । केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की माताजी मोहन कंवर जी के निधन पर संवेदना प्रकट करने के लिए बुधवार को भाजपा और कांग्रेस नेताओं के साथ ही सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, साधु-संत व अधिकारीगण पहुंचे। गणमान्य लोगों ने केंद्रीय मंत्री शेखावत और उनके पिता शंकर सिंह शेखावत से मिलकर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर सहित अनेक जनप्रतिनिधि 14 अक्टूबर को जोधपुर आएंगे।

भाजपा संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी, चूरू सांसद राहुल कसवा, वरिष्ठ भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास, पूर्व सांसद जसवंत सिंह विशनाई, पूर्व राज्यसभा सांसद रामनारायण डूडी, विधायक हमीर सिंह भायल, महुआ विधायक ओमप्रकाश हुडला, पूर्व विधायक कैलाश भंसाली, पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी, पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी, पूर्व मुख्य सचेतक लादूराम विश्नोई ने माताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

जोधपुर नगर निगम दक्षिण और नगर निगम उत्तर के सभी भाजपा पार्षद महापौर वनिता सेठ के साथ शोकसभा में पहुंचे और मोहन कंवर जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नेता भोपालगढ़ विधायक पुखराज गर्ग और राजूराम खोजा ने शेखावत से मिलकर संवेदना प्रकट की।

संत अचलानन्द गिरी महाराज, जैन संत ललित प्रभ सागर महाराज भी केंद्रीय मंत्री शेखावत व शंकर सिंह शेखावत से मिले और मोहन कंवर जी के निधन पर शोक व्यक्त किया। श्री राजाराम आश्रम, शिकारपुरा के गादीपति दयाराम महाराज, जादन आश्रम के फूलपूरी महाराज, श्री क्षत्रिय युवक संघ के प्रदेश प्रमुख लक्ष्मण सिंह बेनीयाकावास व श्री क्षत्रिय युवक संघ के प्रदेश सह प्रमुख महावीर सिंह सरवड़ी, ब्रिगेडियर शक्ति सिंह, मारवाड़ राजपूत सभा के पूर्व महामंत्री के वी सिंह, राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस महेंद्र गोयल शोकसभा में पहुंचे और मोहन कंवर जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

जोधपुर शहर जिला कांग्रेस महिला मोर्चा अध्यक्ष एवम् शहर विधायक श्रीमती मनीषा पंवार, पूर्व महापौर डॉक्टर ओमकुमारी गहलोत, नगर निगम उत्तर के उप महापौर अब्दुल करीम जॉनी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाश टटिया, कांग्रेस नेता ओमकार वर्मा, लियाकत अली रंगरेज, पूर्व पार्षद सुरेन्द्र कौर, रेखा लोहिया सहित जोधपुर कांग्रेस के अनेक नेता केन्द्रीय मंत्री शेखावत के निवास पहुंचे और माताजी के निधन पर गहरा दुःख जताया पुष्पांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़े-मंत्री ममता भूपेश ने किया सागर रत्न का शुभारंभ