आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों को मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी

अजमेर। केन्द्र सरकार की ओर से शुक्रवार को कृषि कानूनों को वापस लेने की खुशी में शहर कांग्रेस ने किसान विजय दिवस मनाया। वहीं मोमबत्ती जलाकर शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस प्रवक्ता मुजफ्फर भारती ने बताया कि शहर जिला इकाई ओर से अध्यक्ष विजय जैन की अगुवाई में गांधी भवन महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आंदोलन के दौरान शहीद हुए 734 किसानों को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

जैन ने कहा कि कृषि कानूनों की वापसी से आंदोलन कर रहे हैं जीत किसान की हुई है। इस मौके पर डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, हेमंत भाटी, महेंद्र सिंह रलावता, डॉ श्रीगोपाल बाहेती, कुलदीप कपूर, द्रौपदी कोली, श्याम प्रजापति, कैलाश झालीवाल, कैलाश कोमल, मनवर कायमखानी, सुनील धानका, हेमंत जोधा, कपिल सारस्वत, शमसुद्दीन, कुशाल कोमल, हितेश्वरी टांक, लक्ष्मी बुंदेल, अमित टांक, बालमुकुंद टांक, श्रवण टोनी मौजूद रहे।

जयपुर में किसान विजय दिवस सभा में शामिल हुए अजमेर के कार्यकर्ता

मोदी सरकार द्वारा तीनों कृषि कानून वापस लिए जाने पर जयपुर में िकसान विजय दिवस सभा आयोजन किया गया। इस मौके पर अजमेर से भी कांग्रेस कार्यकर्ता किसान विजय दिवस सभा में शामिल हुए।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राष्ट्रीय महासचिव अजय माकन, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधायक आदि शामिल हुए। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत के निर्देश पर अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष जय शंकर चौधरी के नेतृत्व में अजमेर से विकास मीणा, छोटू सिंह रावत, जितेंद्र चौधरी, विवेक कड़वा, विजय नागौरा, हेमंत जोधा, बाल किशन, मुख्तियार मिर्जा, बलवंत सिंह सहित अनेक सेवा दल कार्यकर्ता किसान विजय दिवस सभा में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें- शोषण के विरोध में आवाज उठाने के लिए विद्यार्थियों को जागरूक किया