सत्य को झुठलाया और मिटाया नहीं जा सकता : सुकन मुनि

पर्युषण महापर्व
पर्युषण महापर्व

खवासपुरा में पर्युषण महापर्व

खवासपुरा। सत्य को झुठलाया और मिटाया नहीं जा सकता। सुकन मुनि ने खवासपुरा में पर्युषण महापर्व के द्वितीय दिवस पर्युषण की आराधना करने वाले तपस्वी भाई बहनों को धर्मसभा मे कहा कि जिस दिन संसार से सत्य लुप्त हो गया तो दुनिया का विनाश होने मे ज्यादा देर नहीं लगने वाली। क्योंकि सत्य ही धर्म है और परमात्मा भी, इंसान झूठ भी बोलता है तो सत्य का साहरा लेकर बिना सत्य के मानव जीवन की कल्पना अधूरी है। सच्चाई की रहा पर चलने वाला व्यक्ति जीवन मे कहीं पर भी ठोकर नही खाने वाला। सत्य कुछ पल के लिए ठहर सकता है पर रुक नहीं सकता।

दुनिया सत्य पर आधारित

पर्युषण महापर्व
पर्युषण महापर्व

महेशमुनि, मुकेश मुनि नानेश मुनि ने प्रर्वाधिराज प्रर्युषण पर्व पर सत्य का महत्व बताते हुए कहा कि यह दुनिया सत्य पर आधारित है पर मनुष्य असत्य मे जीवन जी रहा है। सत्य धर्म को अपनाने वाला प्राणी अपनी आत्मा का कल्याण कर पाएगा। धर्मसभा के आंरभ मे हितेश मुनि ने अंतगढ़सूत्र सूत्र तथा दोपहर को सचिन मुनि ने कल्पसूत्र का शास्त्र का वाचन करते हुये जीवन निर्माण के शास्त्रों के माध्यम से सूत्र बताये! जैन श्रावक संघ के मंत्री एम अशोक कोठारी ने जानकारी देते हुये बताया कि पर्युषण पर्व के दूसरे दिन जैन और जैनेत्तर भाई बहनों ने उपवास आयंबिल एकासन आदि व्रत नियमों के गुरुभगवंतों से प्रत्याख्यान लेकर धर्म की आराधना की।

यह भी पढ़ें : खाद्य सयंम की प्राणशक्ति है अनासक्ति : आचार्यश्री महाश्रमण