टीवी सीरियल रामायण और सियासत : नेहरू की किताब पर आधारित टीवी सीरियल दिखाने की मांग

जवाहर लाल नेहरू डिस्कवरी ऑफ़ इंडिया, Discovery of india-jawahar lal nehru
जवाहर लाल नेहरू डिस्कवरी ऑफ़ इंडिया, Discovery of india-jawahar lal nehru
  • रामायण के बाद अब दूरदर्शन पर भारत एक खोज धारावाहिक को फिर से दिखाने की मांग
  • रामायण के बाद अब दूरदर्शन पर भारत एक खोज धारावाहिक को फिर से दिखाने की मांग
  • कांग्रेस नेता सुरेश मिश्रा ने केंद्र से की मांग
  • सुरेश मिश्रा ने सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को लिखा पत्र
  • सुरेश मिश्रा ने कहा, रामायण धारावाहिक का प्रसारण बंद हो रहा है
  • अब भारत एक खोज धाारावाहिक को टीवी पर दिखाया जाए
  •  पंडित जवाहरलाल नेहरू की किताब डिस्कवरी ऑफ़ इंडिया पर आधारित है यह धरावाहिक
  • 90 के दशक में दूरदर्शन पर लोकप्रिय धारावाहिक रहा है भारत एक खोज
  • 53 एपिसोड का भारत एक खोज सीरियल, 5000 साल की भारत की ऐतिहासिक यात्रा का चित्रण  

जयपुर। दूरदर्शन पर रामायण के बाद अब 90 के दशक के प्रसिद्ध धारावाहिक भारत एक खोज को फिर से शुरु करने की मांग उठ रही है। कांग्रेस नेता सुरेश मिश्रा ने भारत एक खोज धारावाहिक को फिर से दूरदर्शन पर दिखाने की मांग की है। सुरेश मिश्रा ने  केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिख कर मांग की है कि आज से रामायण धारावाहिक बंद हो रहा है, ऐसे में लोकप्रिय धारावाहिक भारत एक खोज को भी फिर से प्रसारित किया जाए।

नेहरू की किताब डिस्कवरी ऑफ़ इंडिया पर आधारित है यह धरावाहिक

मिश्रा ने कहा कि रामायण, महाभारत और चाणक्य जैसे 1980 के दशक के धारावाहिकों का दूरदर्शन द्वारा दोबारा प्रसारण किया जाना एक सराहनीय पहल है। इसके माध्यम से नई पीढ़ी भारत की सांस्कृतिक विरासत को बेहतर तरीके से जान पाई है।मिश्रा ने मांग की है की वह “भारत एक खोज” धारावाहिक को भी फिर से टीवी पर प्रसारित करे। यह  धारावाहिक भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की किताब डिस्कवरी आफ इंडिया पर आधारित है।  

इस किताब के आधार पर निर्देशक श्याम बेनेगल ने दूरदर्शन के लिए भारत एक खोज धारावाहिक बनाया था। मिश्रा ने कहा है कि आज से रामायण धारावाहिक का समापन हो गया है  ऐसे में यदि भारत एक खोज को प्रसारित किया जाता है तो हमारे युवाओं को भारत की भौगोलिक, सामाजिक,इतिहास और विविधता को नज़दीक से जानने का अवसर मिलेगा ।

53 एपिसोड का भारत एक खोज सीरियल, 5000 साल की भारत की ऐतिहासिक यात्रा का चित्रण  :

निर्माता निर्देशक श्याम बेनेगल ने 1988 में जवाहर लाल नेहरू की किताब डिस्कवरी आॅफ इंडिया के आधार पर भारत एक खोज सीरियल बनाया। दूरदर्शन पर इसके 53 एपिसोड प्रसारित हुए थे। इस सीरियल में भारत की ऐतिहासिक यात्रा को दर्शाया गया है, सिंधु घाटी सभ्यता से लेकर 1947 तक के कालखंड की भारत की ऐतिहासिक यात्रा को इस सीरियल में दर्शाया गया है।

नेहरू ने अहमद नगर फोर्ट जेल में रहते हुए लिखी थी डिस्कवरी ऑफ़ इंडिया

पंडित नेहरू ने अहमद नगर फोर्ट जेल में रहते हुए लिखी थी डिस्कवरी ऑफ़ इंडिया : डिस्कवरी ऑफ़ इंडिया पंडित जवाहरलाल नेहरू की लिखी चर्चित किताब है।

इस किताब को पंडित नेहरू ने अहमदनगर फोर्ट जेल में रहते हुए लिखी थी। किताब को लिखने में पांच माह का समय लगा था, अप्रैल से लेकर सितंबर 1944 में यह किताब लिखी गई। इस किताब में भारत की प्राचीन सभ्यता से लेकर भारत की यात्रा का विवरण दिया हुआ है।