राजस्थान की इंदु बारौठ को लंदन में दो हिंदी सम्मान

इंदु बारौठ
इंदु बारौठ

लंदन। भारतीय उच्चायोग में सोमवार को यू.के. हिंदी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिस में वर्ष 2019, 2021 एवं 2022 के सम्मान दिये गये। इस बार के दो सम्मान, राजस्थान के अलवर में बल्लुपुरा गांव के गंगासिह रोहड़ की पुत्री इंदु बारौठ (चारण) को 2019 का सर जॉन गिलक्रिस्ट हिन्दी शिक्षण सम्मान तथा 2022 का सर फ्रेड्रिक पिंकोट हिन्दी प्रचार प्रसार सम्मान इनकी गुरुकुल यूके संस्था को मिला।

इन्होंने दिए पुरस्कार

इंदु बारौठ
इंदु बारौठ

ये पुरस्कार भारतीय उच्चायुक्त श्री विक्रम दोराईस्वामी द्वारा प्रदान किये गये। जिसमें पुरस्कार राशि 251 पौंड, अभिनन्दन पत्र, स्मृति चिन्ह तथा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार समारोह में यूके के प्रतिष्ठित साहित्यकार, कवि, हिन्दी प्रेमी तथा संस्थाओं की उपस्थिति रही। उल्लेखनीय है कि इंदु बारौठ (चारण) लंदन में रहकर राष्ट्रभाषा हिंदी के साथ-साथ अपनी मायड़ भाषा राजस्थानी को पढ़ाने व सुचारु रुप से उसका प्रचार प्रसार भी कर रही है।

यह भी पढ़ें : आज-कल ट्रेंड में हैं इस तरह के शरारा सूट, ईद के लिए करवाएं तैयार