
देश में 12वीं के बोर्ड एग्जाम की तारीखें के ऐलान से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को एआईआईएमएस में भर्ती कराया गया है। पोस्ट कोविड की समस्या की वजह से उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
इसके बाद उन्हें यहां भर्ती कराना पड़ा। 21 अप्रैल को वे कोरोना की चपेट में आए थे। इसके बाद 5-6 मई के दौरान उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। एआईआईएमएस अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
देश में कोरोना की रफ्तार तेजी से कम हो रही है। बीते दिन देश में एक लाख 26 हजार 649 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 2 लाख 54 हजार 879 लोगों ने संक्रमण को मात भी दी। नए संक्रमितों का आंकड़ा बीते 55 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 7 अप्रैल को 1 लाख 26 हजार 276 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई हुई थी।

इस बीच मौत के आंकड़ों में भी कमी आने लगी है। करीब 35 दिन बाद सोमवार को रोजाना मौत का आंकड़ा 3,000 से नीचे आया। इस दौरान 2,781 संक्रमितों की मौत हो गई। इससे पहले 26 अप्रैल को 2,762 लोगों की जान गई थी।
यह भी पढ़ें-मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर में एकेडमिक ईयर 2021-2022 के लिए एडमिशन शुरू