केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पलटवार, कॉलेज छात्रा है मेरी बेटी

Union Minister Smriti Irani
Union Minister Smriti Irani

बार नहीं चलाती, कॉलेज छात्रा है मेरी बेटी – स्मृति ईरानी

नई दिल्ली। गोवा में बार मामले में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपनी बेटी पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा है कि वह इसके अलावा कानून और जनता की अदालत में जाएंगी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर उनकी 18 साल की पढ़ने वाली बेटी पर आरोप मढ़ा जा रहा है। मेरी बेटी बार नहीं चलाती बल्कि कॉलेज छात्रा है।

ismrti irani and daughter

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि आरोप लगाए जा रहे हैं कि उनकी 18 साल की बेटी अवैध बार चला रही है। कांग्रेस के नेता यह आरोप इसलिए लगा रहे हैं कि उन्होंने सोनिया और राहुल गांधी की 5000 करोड़ की लूट का पर्दाफाश किया था।

Read this also : पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री पार्थ चटर्जी को ईडी ने किया गिरफ्तार

अपने आवास पर की गई प्रेस वार्ता में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि जिस आरटीआई के हवाले से उनकी बेटी पर आरोप लगाए जा रहे हैं उस में कहीं भी उनकी बेटी का नाम नहीं है। ऐसे में कांग्रेस के नेता किस आधार पर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी पढ़ रही है और वह बार नहीं चलाती। वह इसके खिलाफ कानून और जनता की अदालत में जायेंगी।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को चुनौती दी कि वह 2024 में अमेठी से दोबारा चुनाव लड़ें। वे उन्हें एक बार फिर धूल चटा देंगी।

उल्लेखनीय है कि एक आरटीआई के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी गोवा में एक मृत व्यक्ति के नाम पर लिए गए लाइसेंस से बार चला रही हैं।