दक्षिण भारत के 4 राज्यों में बेमौसम बारिश ने कहर बरपाया, कई जिलों में बाढ़ के हालात पैदा हुए

अब तक 57 लोगों की मौत

दक्षिण भारत के 4 राज्यों में बेमौसम बारिश ने कहर बरपा दिया हैं। आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में एक्टिव उत्तरी-पूर्वी मानसून ने कई जिलों में बाढ़ के हालात पैदा कर दिए हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिन इन राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। 24 और 25 नवंबर को कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है। आंध्र प्रदेश में 30 साल बाद इतने बद्तर स्थिति बनी है।

आंध्र में अब तक 33 लोगों की जान जा चुकी है। पेन्ना नदी में बाढ़ से नेशनल हाईवे-16 का एक हिस्सा टूट गया है, इससे यातायात बंद हो गया है। यह हाईवे चेन्नई को कोलकाता से जोड़ता है। रेल मार्ग के प्रभावित होने से 100 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। चित्तूर, कडपा, नेल्लोर और अनंतपुर जिलों के 1.366 गांव बाढ़ में घिर गए हैं। 23 डूब गए हैं। 36,279 लोग प्रभावित हुए हैं।

यह भी पढ़ें-टमाटर के बढ़ते दामों ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ा, 90 से 100 रूपये प्रति किलो तक पहुंचे दाम