आश्रय स्थलो में रहने वालो को निःशुल्क भोजन उपलब्ध करवाएगा स्वायत्त शासन विभाग

dlb, स्वायत्त शासन विभाग
dlb, स्वायत्त शासन विभाग

जयपुर। आश्रय स्थलों में रहने वालों को स्वायत्त शासन विभाग कोरोना वायरस (COVID-19) की रोकथाम के लिये सम्पूर्ण प्रदेश के जनहित में किये गये लॉकडाउन की स्थिति आश्रय स्थलों में निशुल्क भोजन उपलब्ध करवाया जायेगा।

स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने जनहित में लिया निर्णय

राज्य सरकार द्वारा कोरोना वायरस (COVID-19) की रोकथाम के लिये सम्पूर्ण प्रदेश के जनहित में किये गये लॉकडाउन की स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अन्तर्गत संचालित आश्रय स्थलों में निवासरत बेघर व्यक्तियों को निकाय स्तर से निशुल्क भोजन उपलब्ध करवाया जायेगा।

नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न स्थिति को देखते हुये राज्य सरकार द्वारा जनहित में निर्णय लिया गया है कि प्रदेश की नगरीय निकाय क्षेत्रों में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत संचालित आश्रय स्थलों में रहने वाले बेघर व्यक्तियों को निकाय स्तर पर निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जायेगा।

स्वायत्त शासन विभाग द्वारा उक्त प्रयोजनार्थ नगरीय निकायों को राशि एक करोड उनतालीस लाख रूपये दिये गये हैं।