मुंबई हमले के मास्टरमाइंड साजिद मीर पर अमेरिका ने 50 लाख डॉलर का ईनाम घोषित किया

मुंबई। 2008 के मुंबई हमलों के 12 साल बाद अमेरिका ने इसके मास्टरमाइंड साजिद मीर पर 50 लाख डॉलर (करीब 37 करोड़ रुपए) का ईनाम घोषित किया है। साजिद मीर हाफिज सईद के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर है। मुंबई हमलों में 166 लोग मारे गए थे। इनमें अमेरिका समेत कुछ दूसरे देशों के नागरिक भी थे।

यूएस रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस प्रोग्राम की तरफ से इस बारे में बयान जारी किया गया है। इसमें कहा गया- साजिद मीर पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का टेरेरिस्ट है। नवंबर 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमलों में उसका हाथ था।

उसकी गिरफ्तारी पर 50 लाख डॉलर का ईनाम घोषित किया जाता है। 20 नवंबर को 10 पाकिस्तानी आतंकियों ने मुंबई में कई जगहों पर हमले किए थे। इनमें ताज होटल, ओबेरॉय होटल, लियोपार्ड कैफे, चबाड हाउस और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस शामिल हैं।

10 हमलावरों में से सिर्फ एक अजमल आमिर कसाब गिरफ्तार किया जा सका था। बाकी 9 मारे गए थे। कसाब पर केस चलाया गया। दोषी पाए जाने पर उसे 11 नवंबर 2012 को पुणे के यरवडा जेल में फांसी पर लटका दिया गया था।

यह भी पढ़ें-दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 6.19 करोड़ के पार पहुंचा