अमेरिका कोरोना वैक्सीन के लिए 1492 हजार करोड़ का करार किया

अमेरिका में सबसे ज्यादा 40.64 लाख मरीज

वॉशिंगटन। दुनिया में कोरोना वायरस के अब तक 1 करोड़ 53 लाख 71 हजार 836 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 93 लाख 48 हजार 761 ठीक हो चुके हैं, जबकि 6 लाख 30 हजार 138 की मौत हो चुकी है। अमेरिका ने 100 करोड़ वैक्सीन खरीदने के लिए दो कंपनियों से 2 बिलियन डॉलर का करार किया है। ये दो कंपनियां अमेरिका की फाइजर और जर्मनी की बायोएनटेक हैं।

फाइजर और बायोएनटेक साथ मिलकर वैक्सीन तैयार कर रही हैं। यह अभी तक का सबसे बड़ा सौदा माना जा रहा है। इससे पहले ब्रिटेन ने फाइजर और दो दूसरी कंपनियों के साथ 90 करोड़ वैक्सीन खरीदने का करार किया था।

अर्जेंटीना में पिछले 24 घंटों के दौरान 5 हजार 782 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या 1 लाख 41 हजार 900 हो गई है। यहां के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले एक घंटे में 98 मरीजों की मौत होने के साथ मौतों का आंकड़ा 2 हजार 588 हो गया है।

यह भी पढ़ें-कोरोना संक्रमण के कारण फिलीपींस ने 21 हजार कैदियों को रिहा किया

ब्राजील में पिछले 24 घंटों में 67 हजार 960 नए मामले मिले हैं। अब यहां संक्रमितों का आंक?ा 22 लाख 27 हजार 514 हो गया है। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1284 मौतें हुई हैं। यहां अब तक 82 हजार 771 लोगों की जान गई हैं। ब्राजील दुनिया में अमेरिका के बाद संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है।