अमेरिका म्यांमार सेना की तरफ से नियंत्रित की जा रही दो कंपनियों पर प्रतिबंध लगा सकता है

म्यांमार में सैन्य तख्तापलट और बर्बर कार्रवाई से अमेरिका नाराज है। जल्दी ही अमेरिका म्यांमार सेना की तरफ से नियंत्रित की जा रही दो कंपनियों पर प्रतिबंध लगा सकता है।

सूत्रों के हवाले से रायटर्स ने बुधवार को बताया कि जल्दी ही अमेरिका ट्रेजरी म्यांमार इकोनॉमिक कॉर्पोरेशन और म्यांमार इकोनॉमिक होल्डिंग्स लिमिटेड को ब्लैकलिस्ट कर सकता है। साथ अमेरिका में उनकी संपत्तियों को भी फ्रीज कर सकता है। इससे पहले अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपियन यूनियन और कनाडा म्यांमार सेना के जनरलों पर प्रतिबंध लगा चुके हैं।

इससे पहले म्यांमार की सेना ने फरवरी के शुरुआत में तख्तापलट कर दिया था। साथ ही नोबेल प्राइज विजेता और पूर्व प्रधानमंत्री आंग सान सूकी को गिरफ्तार कर लिया था। आंग सान सूकी की पार्टी नवंबर 2020 में चुनाव जीती थी। इस पर सेना ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया था। हालांकि, इलेक्शन ऑब्सर्बर ने इस तरह की किसी भी तरह की धांधली को नकारा था।

वहीं, सेना की दमन नीति के खिलाफ पूरे देश में सड़कों पर प्रदर्शन हो रहे हैं। इसमें अब तक 275 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 11 फरवरी को एक आदेश जारी किया था। इसके तहत म्यांमार सेना पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए थे। अब अमेरिका म्यांमार की सेना के व्यापारिक हित पर भी रोक लगा सकता है।

यह भी पढ़ें-उत्तरी कोरिया ने दो बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया, जापान के पीएम ने जताया विरोध