अमेरिका ने 4 मई से भारत से आने वाले लोगों पर रोक लगाई

अमेरिका ने भारत में कोविड-19 के नए और खतरनाक वैरिएंट को देखते हुए शुक्रवार रात एक सख्ता फैसला लिया। जो बाइडेन एडमिनिस्ट्रेशन ने 4 मई से भारत से आने वाले लोगों पर रोक लगा दी है। व्हाइट हाउस ने यह घोषणा की।

बयान में कहा गया है कि भारत में फैला वायरस खतरनाक है, इसके कुछ और वैरिएंट्स भी हो सकते हैं। लिहाजा, ऐहतियात के तौर पर भारत से आने वाले लोगों पर पाबंदी लगाई जा रही है, ताकि अमेरिका में हालात खराब न हों। अमेरिकी सरकार ने यह फैसला हेल्थ डिपार्टमेंट की सलाह पर लिया है।

इसके पहले गुरुवार को अमेरिका ने अपने नागरिकों को एडवाइजरी जारी की थी। यूएस न्यूज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि बाइडेन एडमिनिस्ट्रेशन सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा था।

शुक्रवार को जैसे ही यह रिपोर्ट मिली, इसके बाद भारत से आने वाले लोगों पर पाबंदियां लगा दी गईं। इस बारे में विस्तार से जानकारी अमेरिकी विदेश विभाग बाद में देगा।

यह भी पढ़ें-देेश के डॉक्टर्स और नर्स को देशभर में कहीं भी जाने के लिए विस्तार एयरलाइंस फ्री टिकट देगी