शरीर को शीतल रखने के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल

शरीर ठंडा
शरीर ठंडा

गर्मी का मौसम अपने चरम पर है, और तपती धूप में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ता तापमान हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। तपती धूप और उच्च तापमान के कारण हीट स्ट्रोक, ब्लड प्रेशर में वृद्धि, हृदय गति में असमानता, डायबिटीज जैसी समस्याओं सहित कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। गर्मी के मौसम में हीट स्ट्रोक एक गंभीर समस्या है, और इसका खतरा सबसे अधिक रहता है। इस स्थिति में शरीर का तापमान 104 डिग्री फारेनहाइट (लगभग 40 डिग्री सेल्सियस) से अधिक हो जाता है। हीट स्ट्रोक के कारण चक्कर आना, पाचन में गड़बड़ी और रक्तचाप से संबंधित विकारों जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। इन जोखिमों से बचने के लिए शरीर के तापमान को नियंत्रित रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए अपनी डाइट में कुछ प्राकृतिक और पौष्टिक चीजों को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं। आहार विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ खाद्य पदार्थ नेचुरली ठंडे होते हैं। उनमें पानी की मात्रा अधिक होती है। अपने हाइड्रेटिंग गुणों के कारण इनका सेवन शरीर को ठंडक पहुंचाने और गर्मी के कारण होने वाली समस्याओं से बचाने में मददगार हो सकता है। आइए इस लेख में ऐसी तीन चीजों के बारे में जानते हैं, जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। शरीर को शीतल रखने के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल

पुदीना

पुदीना
पुदीना

पुदीना गर्मी में शरीर को ठंडक देने का प्राकृतिक उपाय है। इसमें मौजूद मेन्थॉल तुरंत ताजगी का एहसास कराता है और शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है। पुदीना पाचन को बेहतर बनाता है, गर्मी के कारण होने वाली अपच, गैस या सूजन से राहत देता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं।

खीरा और तरबूज

खीरा और तरबूज गर्मी में हाइड्रेशन के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प हैं। खीरे में 95त्न पानी होता है, जो शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखता है। यह विटामिन के और मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत है, जो त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है। दूसरी ओर, तरबूज में 92त्न पानी के साथ विटामिन ए, सी और लाइकोपीन होता है, जो त्वचा और मेटाबॉलिज्म को स्वस्थ रखने में मदद करता है। दोनों ही कम कैलोरी वाले हैं, जो वजन नियंत्रण में भी सहायक हैं।

नारियल पानी

नारियल पानी को प्रकृति का सबसे बेहतरीन हाइड्रेटिंग ड्रिंक कहा जाता है। इसमें पोटैशियम, सोडियम और मैग्नीशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो गर्मी में पसीने से होने वाले खनिजों के नुकसान की पूर्ति करते हैं। यह थकान को कम करता है, ऊर्जा बढ़ाता है और पाचन तंत्र को सुचारू रखने में मदद करता है। नारियल पानी कम कैलोरी वाला होता है, जो गर्मी में वजन को भी कंट्रोल करने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें : 25 मई से आरंभ हो रहे हैं नौतपा, आइये जानते हैं क्या होते हैं नौतपा