
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) गठबंधन की पहली सूची गुरुवार शाम को जारी कर दी गई। पिछले कई दिनों से रालोद की सूची जारी करने के लिए बात चल रही थी। माना जा रहा था कि पहले केवल रालोद की सूची जारी होगी पर गठबंधन ने संयुक्त रूप से सूची जारी की है।
"राष्ट्रीय लोकदल-समाजवादी पार्टी का गठबंधन
— Rashtriya Lok Dal (@RLDparty) January 13, 2022
उत्तर प्रदेश में लाएगा परिवर्तन"
युवा, किसान के विकास का मंत्र
आ रहे हैं अखिलेश और जयन्त!!#UPElections2022
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 हेतु प्रत्याशियों की प्रथम सूची- pic.twitter.com/DzwfjY1W2G
अभी पश्चिमी यूपी की कई अहम सीटें रह गई हैं। 29 प्रत्याशियों की सूची में से 10 सपा के तो 19 रालोद के उम्मीदवारों के नाम हैं। विधासभा चुनाव के मद्देनजर सपा रालोद गठबंधन ने 29 प्रत्याशियों की पहली सूची गुरुवार को जारी कर दी। इसमें 19 रालोद के उम्मीदवार जबकि 10 उम्मीदवार समाजवादी पार्टी के हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही दूसरी सूची भी जारी की जाएगी। चूंकि अभी कई मुख्य ऐसी सीटें रह गई हैं जिन पर मंथन चल रहा है।