स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जेकेके द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

जेकेके पॉडकास्ट लॉन्च, एग्जीबिशन, कैटलॉग लॉ़न्च और वर्कशॉप का आयोजन

जवाहर कला केंद्र (जेकेके) द्वारा आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत, स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अलंकार आर्ट गैलरी में राजस्थान के 150 से अधिक स्वतंत्रता सेनानियों पर केंद्रित आजादीञ्च75 एग्जीबिशन का उद्घाटन स्वतंत्रता सेनानी रामू सैनी द्वारा किया गया।

एग्जीबिशन का आयोजन कला और संस्कृति विभाग, राजस्थान सरकार; राजस्थान राज्य अभिलेखागार, बीकानेर और जेकेके द्वारा किया गया था। इस अवसर पर सैनी; महानिदेशक, जेकेके, मुग्धा सिन्हा और अतिरिक्त महानिदेशक (प्रशासन), जेकेके, डॉ अनुराधा गोगिया द्वारा अलंकार आर्ट गैलरी में पुस्तक भारत के स्वतंत्र सेनानी और आजादीञ्च75 कैटलॉग का विमोचन किया गया।

इसके अलावा सैनी ने जेकेके लाइब्रेरी पॉडकास्ट को जेकेके के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लॉन्च किया। यह पॉडकास्ट स्पॉटिफाई और एंकर पर भी उपलब्ध है और इसका उदेश्य जेकेके के दर्शकों को पॉडकास्ट के माध्यम से जेकेके के साथ डिजिटल रूप से जोडऩा है।

स्वतंत्रता सेनानी रामू सैनी ने कहा, हर व्यक्ति को स्वतंत्रता का अधिकार है। स्वतंत्रता हासिल करने के लिए भारत ने बहुत संघर्ष किया है। यह हमें आसानी से प्राप्त नहीं हुआ है। इसमें काफी समय लगा और इसमें कई लोगों का संघर्ष शामिल है। जिन्होंने संघर्ष किया और वापस लड़े, यह केवल वही लोग ही जानते हैं कि भारत की स्वतंत्रता कैसे प्राप्त हुई थी।

सिन्हा ने कहा कि आज आयोजित किए गए कार्यक्रम का उद्देश्य अपने अतीत से भविष्य के लिए प्रेरणा लेना है। यह पता लगाने के लिए कि हमारे पूर्वजों ने जो भारत की परिकल्पना की थी, क्या हम उसे पूरा कर पाए हैं। यह उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि है, जिनमें से कई आज यहां हमारे साथ नहीं हैं, उनके बलिदानों को याद करने और यह सोचने के लिए कि हम अपने देश के भविष्य के लिए क्या कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-उद्यमियों को निवेश के लिए मिले नीतिगत सुधारों का लाभ: मुख्यमंत्री