नहीं रहे दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले

विक्रम गोखले
विक्रम गोखले

82 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सिनेमा जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। बॉलीवुड और टीवी में काम करने वाले दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले इस दुनिया में नहीं रहे। विक्रम बीते काफी समय से अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। अभिनेता का 82 साल की उम्र में निधन हो गया। बता दें कि विक्रम गोखले पिछले कुछ दिनों से पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती थे। अभिनेता की तबीयत लगातार नाजुक बनी हुई थी और वह वेंटिलेटर पर थे। लेकिन अब उनके निधन की खबर ने हर किसी को मायूस कर दिया है।

फिल्मी परिवार में हुआ जन्म

विक्रम गोखले
विक्रम गोखले

विक्रम गोखले का जन्म फिल्मी परिवार में हुआ। परिवार में अभिनय की शुरुआत उनकी परदादी से हुई थी। विक्रम गोखले की परदादी दुर्गाबाई कामत इंडियन स्क्रीन की पहली फीमेल एक्टर थीं। उनकी दादी कमलाबाई गोखले इंडियन सिनेमा की पहली फीमेल चाइल्ट आर्टिस्ट के तौर पर काम कर चुकी थीं और उनके पिता चंद्रकांत गोखले भी मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता थे। परिवार की राह पर चलते हुए विक्रम भी सिनेमा से जुड़ गए। हालांकि, उनका नाम थिएटर से भी हमेशा जुड़ा रहा। उनकी पहली फिल्म परवाना साल 1970 में रिलीज हुई थी। इसके बाद वह कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में नजर आए।

इन फिल्मों में किया काम

विकम गोखले ने कई मराठी और बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया था। उन्हें 1990 में आई अमिताभ बच्चन की अग्निपथ और संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम (1999) में ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता की भूमिका में देखा गया था। इसके अलावा अभिनेता ने भूल भुलैया, दिल से, दे दना दन, हिचकी, निकम्मा और मिशन मंगल जैसी बॉलीवुड की हिट फिल्मों में भी अभिनय किया था।

टीवी में भी निभाईं अहम भूमिकाएं

वहीं, उनके टीवी करियर पर नजर डालें तो उन्होंने उड़ान, इंद्रधनुष, क्षितिज ये नहीं, संजीवनी, जीवन साथी, सिंहासन, मेरा नाम करेगी रोशन, शिव महापुराण और अवरोध में काम किया।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में अगला चुनाव गहलोत के चेहरे पर लड़ेगी कांग्रेस!