दक्षिण अफ्रीका में पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा को जेल भेजने के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, हिंसा में अब तक 72 लोगों की मौत

दक्षिण अफ्रीका में पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा को जेल भेजने के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन ने गंभीर रूप ले लिया है। इस हिंसा में अब तक 72 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। उपद्रवी भारतीय मूल के लोगों को निशाना बना रहे हैं। वे उनकी दुकानों और व्यावसायिक इकाइयों में लूटपाट कर रहे हैं।

उपद्रवियों ने सैकड़ों शॉपिंग सेंटरों, मॉल, गोदामों, घरों और गाडिय़ों में आग लगा दी है। कई हाईवे जाम कर दिए हैं। संचार सुविधाएं तहस-नहस कर दी हैं। आगजनी और लूटपाट में करीब 10,400 करोड़ रुपए के माल का नुकसान हुआ है।

पुलिस ने हिंसा के आरोप में 3,000 लोगों को गिरफ्तार किया है। रक्षा मंत्री नोसिविवे नककुला ने कहा है कि हिंसाग्रस्त इलाकों में 10 हजार सैनिक तैनात किए गए हैं। स्थिति ज्यादा बिगडऩे पर और 20 हजार सैनिक तैनात किए जाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, उपद्रवियों ने क्वाजुलु-नटाल और गौतेंग प्रांतों में ज्यादा लूटपाट की है। क्वाजुलु-नटाल पूर्व राष्ट्रपति जुमा का गढ़ है।

यह भी पढ़ें-पश्चिमी यूरोप के कई देश भीषण बाढ़ का कर रहे सामना, जर्मनी में 59 और बेल्जियम में 9 लोगों की मौत