विप्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष कार्यालय का उद्घाटन सचिन पायलट ने फीता काटकर किया

जयपुर। राजस्थान राज्य विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष के कार्यालय का उद्घाटन पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सचिन पायलट द्वारा फीता काटकर किया गया। बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा ने बताया कि राजस्थान राज्य विप्र कल्याण बोर्ड का गठन जन घोषणा पत्र की घोषणा के अनुरूप किया गया है। बोर्ड का उद्देश्य निर्धारित कार्यो में एक प्रमुख कार्य विप्र समाज की सामाजिक सुधार,उत्थान के उपाय सुझाना,कुरीतियों की पहचान करना,विप्र कल्याण बोर्ड का मुख्यत धार्मिक गतिविधियों से जुडे हुए व्यक्तियों,परिवारों की समस्याओं का अध्ययन कर उनके सामाजिक शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक उत्थान करना है।

उद्घाटन कार्यक्रम में बोर्ड उपाध्यक्ष मंजू शर्मा,सदस्य-राजकुमार किराडू,सीताराम शर्मा नेहरू,प. सुरेश चन्द शर्मा पूंछरी, खादी बोर्ड अध्यक्ष बृजकिशोर शर्मा, विधायक जी.आर खटाना, सुरेश मोदी, पूर्व महापौर ज्योति खण्डेलवाल सहित विप्र समाज के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।