विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लोगों की मदद के लिए आगे आए, 2 करोड़ रूपये दान किए

टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा कोविड-19 से जंग में लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने इसके लिए एक फंड रेजिंग कैम्पेन की शुरुआत की।

इस कैम्पेन के जरिए विराट और अनुष्का क्राउड फंडिंग की मदद से 7 करोड़ रुपए जुटाएंगे। इसका इस्तेमाल कोरोना से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए किया जाएगा।

विराट और अनुष्का ने खुद इसमें 2 करोड़ रुपए दान किए हैं। इस कैम्पेन का नाम इन दिस टुगेदर रखा गया है।

विराट और अनुष्का ने सोशल मीडिया के जरिए इस कैम्पेन की जानकारी दी। इस फंड रेजिंग कैंपेन को क्राउड फंडिंग प्लेटफॉर्म किट्टो के जरिए लाया गया है।

इसे 7 दिनों तक चलाया जाएगा। इसके बाद जमा राशि को एटीसी ग्रांट्स को सौंपा जाएगा। इसके बाद इस राशि का इस्तेमाल जरूरतमंदों को ऑक्सीजन, मेडिकल इक्विपमेंट और मैन-पावर और वैक्सीनेशन फैसिलिटी पहुंचाने के लिए किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-पहलवान सुमित मलिक ने ओलिंपिक कोटा हासिल किया