हम देश की दूसरी आजादी की लड़ाई लड़ रहे हैं: हेम सिंह शेखावत

जयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान लालजी देसाई के निर्देशानुसार एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व राजस्थान के मुख्यमंत्री जन नायक अशोक गहलोत की भावना के अनुरूप, मोदी सरकार द्वारा थोपे गए किसान विमहाराणा प्रताप की धरती चित्तौड़गढ़ में बोले सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत, हम देश की दूसरी आजादी की लड़ाई लड़ रहे हैं।

रोधी काले कानून के विरोध में किसान संघर्ष यात्रा का नेतृत्व कर रहे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के युवा एवं ऊर्जावान अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत ने आज चित्तौड़गढ़ में अपना उद्बोधन दिया, उन्होंने कांग्रेस सेवा दल के स्वयंसेवकों व किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि यह किसानों की लड़ाई नहीं अपितु देश को आजाद कराने की लड़ाई है।

जिस तरह से कुछ प्रलोभन देकर ईस्ट इंडिया कंपनी भारत में घुसी थी और सोने की चिड़िया कहलाने वाले देश को लूट कर के ले गई। उसी तरह से नरेंद्र मोदी सरकार अडानी और अंबानी के जरिए इस देश को फिर से बेचने का प्रयास कर रही है तथा गुलामी की और बढ़ा रही है।

इन लोगों को बढ़ावा देने से गांव के छोटे व्यापारी, मध्यमवर्गीय परिवार और किसान बर्बाद हो जाएंगे, इनके कारोबार पर यह बड़ी कंपनियां कब्जा करके आने वाले समय में मनमानी करेगी, जिसका हमें हल निकालने हेतु प्रत्येक भारतवासी को लड़ाई लड़नी है और गुलामी की ओर बढ़ रहे हिंदुस्तान को बचाना ह
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान में जबसे मुझे प्रदेश अध्यक्ष बनाया है, तब से इनके नेतृत्व में मुझे काम करने का मौका मिल रहा है, जिस तरह से शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर विश्वास जताया है उस पर मैं खरा उतरने का पूरा- पूरा प्रयास कर रहा हूं, कांग्रेस सेवा दल जनहित में हमेशा कार्य करता रहा है और आगे भी जैसा हमें निर्देश मिलेगा हम जनता के लिए करते रहेंगे।

हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई के निर्देशन में तथा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रभारी एवं सेवा दल के राष्ट्रीय महासचिव लालजी मिश्र के सानिध्य में 28 दिसंबर से शुरू हुई यात्रा को हम आगे बढ़ाते हुए 10 जनवरी तक प्रत्येक ब्लॉक और जिले से पवित्र जल और मिट्टी लेकर बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों तक पहुंचाएंगे और उन्हें आश्वस्त करेंगे कि कांग्रेस आपके साथ हैं और मजबूती के साथ आप अपने हकों की लड़ाई लड़ते रही है।

इस अवसर पर लालजी मिश्र ने भी अपना संबोधन दिया व किसान संघर्ष यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया। शत्रुघ्न शर्मा प्रदेश संयोजक (कम्युनिकेशन) के अनुसार हेम सिंह शेखावत ने यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई और महिला कांग्रेस भी इस संघर्ष यात्रा में कंधे से कंधा मिलाकर सब एकजुट होकर प्रयास कर रहे है जिससे किसानों के इस हक की लड़ाई में उनको विजय दिलाकर रहेंगे।

शेखावत ने कहा कि साथियों इस लड़ाई में अगर किसान हार गया तो यह भारत की हार होगी इसलिए किसान को हर हाल में अपना हक मिलना ही चाहिए और काला कानून जो मोदी सरकार थोप रही है उसको वापस लेना चाहिए। चित्तौड़गढ़ के बाद सेवा दल का किसान संघर्ष यात्रा रथ प्रतापगढ़ में किसानों को संबोधित करने के बाद बांसवाड़ा पहुंचेगा जहां पर रात्रि विश्राम रहेगा।