दिल्ली में वीकेंड लाकडाउन, यह है नई गाइडलाइन

arvind kejriwal
arvind kejriwal

नई दिल्ली। देश में जारी कोरोना प्रकोप के बाद अब दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। तेजी से बढ़ते संक्रमण के बाद सरकार ने वीकेंड लाकडाउन लगाने का ऐलान किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में वीकेंड कर्फ्यू लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है।

हम जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों और शादियों के लिए लोगों को कर्फ्यू पास देंगे मॉल,जिम, स्पा, ऑडिटोरियम को बंद करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। सिनेमा हॉल 30 प्रतिशत क्षमता पर चल सकते हैं।

दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने 6 अप्रैल को नाइट कफ्र्यू दिया था, जो ३0 अप्रैल तक लागू रहेगा। नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद अस्पतालों में पांच हजार से ज्यादा बेड खाली हैं।