कौनसी इंडस्ट्री जहां ड्रग्स नहीं, कितने खिलाड़ी भी ड्रग्स लेते हुए पकड़े गए- रजा मुराद

अलवर। रजा मुराद बुधवार को अलवर आए थे। यहां निशा होम केयर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। कोरोना में अच्छा कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। इस दौरान रजा मुराद ने भास्कर से बातचीत की। बॉलीवुड किंग शाहरुख खान के बेटे सहित अन्य हस्तियों के ड्रग्स लेने के सवाल पर कहा कि जब तक कानून किसी को गुनहगार करार नहीं देता है, तब तक वह बेगुनाह है।

कुछ लोग उसे बहुत ज्यादा उछाल देते हैं। कुछ नहीं मिला तो उसे तूल दिया गया। किस लाइन में गलत लोग नहीं हैं। हमारे यहां भी गलत लोग हैं। उन्होंने कहा कि हम आह भी करते हैं तो बदनाम हो जाते हैं, वो कत्ल भी करते हैं तो चर्चा नहीं होती। ऐसी कौनसी इंडस्ट्री जहां ड्रग्स नहीं है।

कितने खिलाड़ी भी ड्रग्स लेते हुए पकड़े गए हैं। हर फील्ड में ड्रग्स हैं। हम छींक भी लेते हैं तो उसकी गूंज दूर तक सुनाई देती है। मैं नहीं कहता कि हम सब दूध के धुले हुए नहीं हैं। गंदी मछली हमारे यहां भी हैं। लेकिन जब वो पकड़ी जाती हैं तो उसकी गूंज पूरी दुनिया में सुनाई देती है। मुम्बइ व बॉलीवुड में बढ़ते डग्स से हो रही बदनामी के सवाल पर फिल्म एक्टर रजा मुराद ने यह जवाब दिया।

सुशांत सिंह के मामले में बोले कुछ नहीं हुआ

सुशांत सिंह के मामले में रजा मुराद ने कहा कि जैसा दिखाया गया वैसा प्रूव नहीं हुआ। सारी चिट्स मिल गई हैं। लेकिन वो प्रूव नहीं हुई हैं। रजा मुराद ने कहा कि इस दौर में म्यूजिक के क्षेत्र में गिरावट आई है। लेकिन अब वेब सीरिज का चलन बढ़ा है। फिल्म में काम मिलने पर पहले लोग गुमनामी में चले जाते थे या श्मशान।

लेकिन अब अब फिल्म में काम ना मिले ना सही। सीरियल्स में काम मिलता है। नए रास्ते खुले हैं। युवा पीढ़ी के हाथ में देश की बागडोर आने वाली है। वहीं देश को आगे लेकर जाएंगे। इसलिए मैं कहना चाहता हूं कि अपने घर का, गली का, मोहल्ले का, देश का ख्याल रखो। ये मत सोचो कि शहर ने आपके लिए क्या किया। आपको शहर, गली, घर और दिमाग का साफ रखना है। रज मुराद के साथ निशा होम केयर से निशा सैनी सहित कई लोग मौजूद थे।

निशा होम केयर सोसाइटी की निशा सैनी ने बताया कि सामाजिक गतिविधियों से जुड़े हुए करीबन 110 लोगों का सम्मान यहां पर किया जा रहा है यह सम्मान फिल्म अभिनेता राजा मुराद द्वारा प्रदान किया गया समारोह के दौरान जिले के वरिष्ठ पत्रकारों को भी सम्मान किया गया। जिनमें ज्योति शर्मा के साथ साथ राजस्थान पत्रकार संघ जार के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार बसेनद सहित करीब एक दर्जन पत्रकारों को सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें-प्रशासन गांवों के संग अभियान आयोजित, विभागों ने मौके पर निस्तारण की आमजन की समस्या