राजस्थान विवि में किसकी बनेगी ‘सरकार’

छात्रसंघ चुनाव-2022
छात्रसंघ चुनाव-2022

पुलिस के पहरे में छात्रसंघ का मतदान शुरू

छात्रसंघ चुनाव-2022

20 हजार 770 छात्र करेंगे मत का प्रयोग

जयपुर। छात्रसंघ चुनाव के लिए राजस्थान विश्वविद्यालय मे शुक्रवार सुबह 8 बजे वोटिंग शुरू हो गई। कोरोना की वजह से ये चुनाव दो साल बाद हो रहे हैं। विवि परिसर और आसपास मेंं पुलिस का कड़ा पहरा है। सुबह शुरू हुआ मतदान शाम तक चलेगा। 37वां अध्यक्ष चुनने लिए 20 हजार 770 छात्र मत का प्रयोग करेंगे। इसके साथ ही शोध, महारानी, महाराजा, राजस्थान और कॉमर्स जैसे संघटक कॉलेज के अध्यक्ष के लिए भी चुनाव हो रहा है।

राजस्थान विश्वविद्यालय प्रशासन ने वोटिंग के लिए कुल 91 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं यूनिवर्सिटी कैम्पस में होने वाले मतदान के लिए 25 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं संघटक कॉलेजों में 67 मतदान केंद्र बनाए गए हैं

छात्रसंघ चुनाव-2022
छात्रसंघ चुनाव-2022

26 अगस्त को सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। 26 अगस्त को राजस्थान विश्वविद्यालय में किसी भी तरह का शैक्षणिक कार्य नहीं हुआ। 27 को भी यहां कोई शैक्षणिक गतिविधि नहीं होगी। अपैक्स अध्यक्ष पद के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में है। इनमें एबीवीपी के नरेंद्र यादव, एनएसयूआई की रितु बराला, निर्दलीय निर्मल चौधरी, निहारिका जोरवाल, प्रताप भानू मीणा औैर हितेश्वर बैरवा इस पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर 6 उम्मीदवार हैं। इसके लिए एबीवीपी की साक्षी शर्मा, एनएसयूआई की निकिता फामरा के अलावा कमल किशोर बेनीवाल, ट्विंकल शर्मा, अमीशा मीणा, मुस्कान शेखावत चुनावी मैदान में हैं।

महासचिव पद के लिए 9 उम्मीदवार मैदान में

महासचिव पद पर 9 उम्मीदवार चुनावी रण में हैं। इनमें एबीवीपी से अरविंद जाजडा, एनएसयूआई से संजय चौधरी के साथ ही आकाश मीणा, आलोक शर्मा, अर्जुन कुमार, गुलाब मीणा, लेखराज सामोता, राजेंद्र चौधरी और तेजपाल भाटी के बीच टक्कर होगी। वहीं संयुक्त सचिव पद के लिए राजस्थान विश्वविद्यालय में केवल 2 ही प्रत्याशी मैदान में हैं। एबीवीपी की कृष्णा तंवर औैर एनएसयूआई की धारा कुमावत में सीधा मुकाबला है।

महारानी कॉलेज

अध्यक्ष पद प्रत्याशी- अनु कुमारी, अर्चना मीणा, मानसी वर्मा, सानिया सैनी, सोनू धाखड़,उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी- कपिशा, खुशनुमा,महासचिव पद प्रत्याशी- आलिमा अली, ज्योति राठौड़, संयुक्त सचिव प्रत्याशी- सहनाज बानो

संयुक्त सचिव पद पर महारानी कॉलेज में एक ही नामांकन होने के कारण शहनाज बानो निर्विरोध चुनी गई हैं। इसकी अधिकारिक घोषणा 27 अगस्त को होगी।

महाराजा कॉलेज

अध्यक्ष पद प्रत्याशी- पंकज शर्मा, संदीप गुर्जर, टंवरपाल सिंह, विक्रम सामोताउपाध्यक्ष पद प्रत्याशी- गोविंद, ऋषिराज सिंह शेखावतमहासचिव पद प्रत्याशी- हर्षित जोशी, सार्थकसंयुक्त सचिव प्रत्याशी- अंकुश चतुर्वेदी, अतुल शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं।

राजस्थान कॉलेज

अध्यक्ष पद प्रत्याशी- अनिल चौधरी, गणेश मीणा, लक्ष्यराज सिंह चुंडावत, मनीष कुमार, मनीष मेघवंशी, मोहन बल, नवीन प्रकाश जेफ, राकेश मीणा, सोमनेंद्र चौधरी,उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी- अजय मीणा, आशीर्वाद, राहुल चौधरी, राहुल कुमार जाखड़,महासचिव पद प्रत्याशी- धर्मेंद्र चौधरी, फरदीन, राहुल कुमारण मीणा, राकेश चौधरी, शीलू गुर्जर, विकास कुमावसंयुक्त सचिव प्रत्याशी- रोहित चौधरी, संगत चौधरी, विवेक शुक्ला चुनाव लड़ रहे हैं।

कॉमर्स कॉलेज

अध्यक्ष पद प्रत्याशी- आशीष शर्मा, अभय सिंह तोमर, आदित्य शर्मा, ऋतिक चौधरी, सुमित जंघिनिया, सुरेंद्र चौधरी,उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी- आशीष महावर, मोहित कुमार जगरावाल, पंकज कुमार, विजय कुमार मीणा,महासचिव पद प्रत्याशी- अवनिश कुमार मीणा, पुनित कुमार शर्मा, विशेष चंदोलियासंयुक्त सचिव प्रत्याशी- प्रकाश यादव, विजय शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं।

लॉ कॉलेज

अध्यक्ष पद प्रत्याशी- हिंमाशु जैफ, कृष्ण चंद शर्मा, विजय कुमार

उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी

अमित शर्मा, अनुज शर्मा, धर्मराज हाथिवाल, सोनू कुमार,महासचिव पद प्रत्याशी- ओमप्रकाश बैरवा, रीना, संदीप कुमारसंयुक्त सचिव प्रत्याशी- शैलेंद्र कुमार मीणा, शिवम मोदी चुनाव लड़ रहे हैं।

लॉ कॉलेज द्वितीय

अध्यक्ष पद प्रत्याशी- धारा सिंह चौधरी, हरफुल चौधरी, हितेश कुमार, मेहुल कुमार मीणा, विकल्प जोशी,उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी- दीपिका जलन्द्रा, कुंजबिहारी सोलंकी, राजवीर सिंह राठौड़, सुनिल कुमार गुर्जर,महासचिव पद प्रत्याशी- अंजली शर्मा, दामोदर स्वामी, हंसराज नारोलिया, पौरूष मिश्रा, राहुल कुमार मीणा, वैभव मिश्रा,संयुक्त सचिव प्रत्याशी- ज्योती खेमनानीचुनाव लड़ रहे हैं ।

यह भी पढ़ें : भारत और खाड़ी देशों में व्यापारिक अवसरों के लिए दुबई में आयोजित हुआ अमीरात बिजनेस कॉन्क्लेव