योगी ने बुंदेलखंड के महोबा जिले में अर्जुन सहायक परियोजना का निरीक्षण किया

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुंदेलखंड के महोबा जिले में लहचूरा बांध पहुंचकर अर्जुन सहायक परियोजना का निरीक्षण कर आधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में पेयजल का काम चल रहा है, उसमें प्रशासन प्लंबरिंग ट्रेड के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएं।

मुख्यमंत्री ने जलशक्ति मंत्रात्रलय के लिए कहा कि अभी तक लोग समझते थे कि जलशक्ति मंत्रालय केवल हैंडपंप ही लगवाता है लेकिन मंत्रालय ने पानी का पावर दिखा दिया है। इसके बाद सीएम चित्रकूट पहुंचे।

यहां मुख्यमंत्री ने बांध का हवाई निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने रसिन बांध में विधिवत पूजा-अर्चन कर लोकार्पण किया। सीएम ने यहां सेल्फी भी ली। इसके बाद बुंदेलखंड के दिवारी नृत्य का भी अवलोकन किया।

यह भी पढ़ें-बंगाल-असम चुनाव : भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की