कर्नाटक के मंगलुरु में युवक की चाकू से गोदकर हत्या

मंगलुरु

10 दिन में तीसरी वारदात, सीएम बोले-जांच करेंगे

मंगलुरु। कर्नाटक के मंगलुरु में पिछले 10 दिन में हुई दो हत्याओं का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि गुरुवार की शाम फिर एक युवक की चाकुओं से गोदकर नृशंस हत्या कर दी गई। घटना मंगलुरु की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक नकाबपोश हमलावरों ने एक युवक को बेरहमी से पीटा और फिर चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल मो. फाजिल की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। कर्नाटक में 10 दिन में ये तीसरी हत्या है। 26 जुलाई को दक्षिण कन्नड़ जिले में भाजयुमो नेता की हत्या की गई थी। दक्षिण कन्नड़ में ही 19 जुलाई को मो. मसूद पर 8 लोगों ने हमला किया था। उनकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को कहा कि हम इन मामलों में सख्त एक्शन लेंगे। अब आप इसे यूपी मॉडल कहिए या फिर कर्नाटक मॉडल।

फाजिल मर्डर से जुड़े अपडेट्स

  • 12 संदिग्ध हिरासत में, एक आरोपी की सीसीटीवी से पहचान हुई।
    आसपास की दुकानों और सड़क पर लगे सीसीटीवी की जांच जारी।
    जिले की सीमाओं पर नाकाबंदी की गई, आसपास के इलाकों में भी टीमें भेजीं। मो. फाजिल पर गुरुवार शाम नकाबपोशों ने किया हमला

गुरुवार शाम जिस युवक की हत्या हुई, उसका नाम मंगलपेटे निवासी मोहम्मद फाजिल है। पुलिस ने बताया कि सुरथकल इलाके में फाजिल की हत्या तब हुई, जब वो कपड़े की दुकान के बाहर अपने परिचित से बात कर रहे थे। चार लोग कार से आए और उस पर हमला किया। चारों लोगों ने चेहरे को ढंक रखा था। रिपोट्र्स के मुताबिक, फाजिल पुलिस का इंफॉर्मर था।
इस मामले में पुलिस ने 12 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। कृष्णापुर, कुलाई, सूरतकल में 144 लागू की गई है। मंगलुरु शहर के पुलिस कमिश्नर एन. शशिकुमार ने कहा कि सीसीटीवी में जिस व्यक्ति की पहचान की गई है, उसकी तलाश जारी है।

भाजपा नेता की हत्या के मामले में 2 गिरफ्तार

फाजिल की हत्या उस वक्त हुई, जब मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भाजपा युवा विंग के नेता प्रवीण नेट्टार के परिजनों से मिलने उनके घर गए थे। बोम्मई ने प्रवीण के परिवार को सरकार की ओर से 5 लाख और पार्टी की ओर से 25 लाख रुपए का मुआवजा दिया है। प्रवीण भाजपा युवा मोर्चा के जिला सचिव थे। उनकी हत्या के केस में दो लोगों को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है। 21 लोग अभी हिरासत में हैं, जिनसे पूछताछ जारी है। ये सभी लोग पीएफआई से संबंधित हैं।

मंत्रियों और पार्टी ने की थी योगी मॉडल की डिमांड

भाजपा नेता की हत्या के बाद कर्नाटक में कई कार्यकर्ता और विधायकों ने मांग की थी कि योगी मॉडल लागू किया जाए। जिस तरह यूपी में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाडऩे वालों के घर बुलडोजर से गिराए जा रहे हैं, वैसा ही एक्शन कर्नाटक में भी लिया जाए।

प्रवीण की पत्नी बोलीं- हत्यारों को फांसी हो

भाजपा नेता प्रवीण की हत्या को लेकर दक्षिण कन्नड़ में तनाव जारी है। यहां कार्यकर्ता बेहद गुस्से हैं। हत्या का शक क्कस्नढ्ढ के टेरर मॉड्यूल पर है। केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने गृहमंत्री अमित शाह को लेटर लिखकर पूरे मामले की जांच हृढ्ढ्र से कराने की मांग की है। प्रवीण की पत्नी ने मांग की है कि हत्यारों को हर हाल में फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

प्रवीण की हत्या के बाद भाजयुमो में लगातार इस्तीफा

प्रवीण की हत्या के बाद भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के इस्तीफे जारी हैं। चिकमगलुरु और बागलकोट के भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने अपनी ही पार्टी के नेताओं की उदासीनता का विरोध करते हुए अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था। मैसूर, हसन, कोप्पला, तुमकुरु और अन्य जिलों के युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने भी गुरुवार को पद से इस्तीफा दे दिया।

यह भी पढ़ें : 2500 लोगों को बचाने के लिए शहीद हो गए मिग-21 के दोनों पायलट