अब आसानी से लंच बॉक्स चट कर देंगे आपके बच्चे, उनके लिए बनाएं ये फूड

लंच बॉक्स
लंच बॉक्स

बिना नाक-मुंह सिकोड़े कई बच्चे स्कूल का लंच बॉक्स ले जाने को तैयार नहीं होते हैं। ऐसे में हर मां-बाप के लिए ये बड़ा सिरदर्द बन जाता है, कि आखिर उन्हें ऐसा क्या टेस्टी बनाकर दें, जिसे वे वापस घर लेकर न आएं, और सेहत की नजर से भी वह हेल्दी हो। अगर आप भी इसी सवाल का जवाब चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपको बच्चों के लंच के लिए 5 हल्दी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

इडली

इडली
इडली

यह काफी मशहूर साउथ इंडियन फूड है। बता दें, ब्रेकफास्ट ले लेकर लंच तक के लिए ये परपेक्ट रहती है। आप इसे और ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए इसमें चुकंदर, पनीर और पालक जैसी चीजें भी शामिल कर सकते हैं। ऐसे में बच्चे टिफिन में इसे चट कर जाएंगे, और घर आकर भी आपसे इसे बनाने की डिमांड करेंगे। इडली को आप चावल या सूजी, दोनों में से किसी भी चीज से तैयार कर सकते हैं।

ब्रेड रोल

ब्रेड रोल
ब्रेड रोल

बच्चों को आप टिफिन में ब्रेड रोल बनाकर भी दे सकते हैं। इसमें डलने वाली आलू की स्टफिंग में आप पनीर, शिमलामिर्च, गाजर, चुकंदर और पालक को बारीक टुकड़ो में काटकर एड कर सकते हैं। इससे ये और भी ज्यादा हेल्दी रहेंगे। इसके अलावा अगर आपका बच्चा ज्यादा ऑयली खाना पंसद नहीं करता है, तो आप इन्हें एयरफ्रायर में भी फ्राई कर सकते हैं।

वेजिटेबल कटलेट

कटलेट खाना सभी बच्चे पसंद करते हैं। इसे हेल्दी ट्विस्ट देने के लिए आप इसमें सिर्फ आलू ही न डालें, बल्कि आप आलू के साथ अन्य कई वेजिटेबल्स को भी एड कर सकते हैं। अगर बच्चा इन्हें छांट कर अलग कर देता है, तो आप इन्हें इतना बारीक काटे या पीसें, कि वे स्वाद-स्वाद में इन्हें अलग करने के बारे में सोच ही न पाएं।

वेजिटेबल ओट्स

लंच में आप बच्चे के टिफिन में वेजिटेबल ओट्स भी पैक करके भेज सकते हैं। इसमें टेस्ट को बढऩे के लिए आप चीज एड कर सकते हैं। इसके साथ आप उन्हें वेजिटेबल सलाद भी दें, जिससे खाने का मजा भी दोगुना हो जाएगा। आट्स फाइबर से भरपूर होते हैं, ऐसे में आपके बच्चे को काफी समय तक फुल भी रखते हैं। इनके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल भी दूर रहता है।

बेसन चीला

टिफिन बॉक्स के लिए आप बच्चे को बेसन का चीला बनाकर भी दे सकते हैं। इसकी स्टफिंग में आप पनीर से लेकर कई सब्जियों को छोटा-छोटा काटकर डाल सकते हैं। बच्चे हों या बड़े, सभी इसे बहुत शौक से खाते हैं।

यह भी पढ़ें : डबल इंजन की सरकार किसान हित में ले रही है लगातार फैसले : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा