
नई तारीख आई सामने, जीतकर आए मंत्रियों को फिर मिल सकता है नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में मौका
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण की नई तिथि आई है। सूत्रों की माने तो वे 9 जून को शाम 6 बजे शपथ ले सकते हैं। पहलेनरेंद्र मोदी के 8 जून को शपथ लेने की खबरें आईं थीं। बताया जा रहा है कि मोदी मंत्रिमंडल में फिर से जीतकर आए मंत्रियों को जगह दी जा सकती है। साथ ही बताया यह भी कहा जा रहा है कि विवाद से जुड़े चेहरों के नाम मंत्री पद की लिस्ट से काटे जा सकते हैं।
स्मृति ईरानी को एक और मौका संभव
सूत्रों की मानें तो चुनाव हारीं स्मृति ईरानी और राजीव चंद्रशेखर को पार्टी एक और मौका दे सकती है। इन्हें फिर से मंत्री पद मिल सकता है। दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर को अहम बैठक हुई। इसमें अमित शाह और राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। बैठक में नई सरकार बनाने, भाजपा और उसके सहयोगी दलों को मंत्रिमंडल में जगह देने और शपथ ग्रहण की तैयारियों समेत कई मुद्दों पर चर्चा की खबर है।
नायडू -नीतीश की बड़ी मांग
लोकसभा चुनाव में भाजपा को 240 सीटें मिली हैं। यह बहुमत के आंकड़े (272) से 32 सीटें कम हैं। हालांकि, राजग ने 293 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया। राजग में भाजपा के अलावा 14 सहयोगी दलों के 53 सांसद हैं। गठबंधन में चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी16 सीटों के साथ दूसरी और नीतीश की जदयू 12 सीटों के साथ तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। टीडीपी जहां तीन केंद्रीय और तीन राज्य मंत्रियों के साथ लोकसभा स्पीकर का पद मांग रही है। वहीं नीतीश ने भी दो केबिनेट और दो राज्य मंत्रियों की मांग कर रहे हैं।
मैंने नरेंद्र मोदी से कोई डिमांड नहीं की: चिराग
राजग में शामिल लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में 2-3 पदों की मांग की खबरों को खारिज किया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि मैंने ऐसी कोई मांग नहीं की है। ऐसी कोई मांग हो भी नहीं सकती क्योंकि हमारा लक्ष्य नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। यह विशेष अधिकार प्रधानमंत्री के पास ही है कि वे अपने मंत्रिमंडल में किसको जगह देते हैं और किसको नहीं देते हैं।
यह भी पढ़ें:शेयर बाजार की हलचल से गौतम अडाणी को झटका