11 साल का नेक, प्रदेश और देश की जनता का आभार – कर्नल राज्यवर्धन राठौड़

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने बीकानेर में किया मोदी सरकार के 11 गौरवशाली वर्षों की प्रदर्शनी का उद्घाटन, गौरव सेनानियों से की आत्मीय भेंट

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने गौरव सेनानियों से की आत्मीय भेंट

राष्ट्र सेवा सर्वोच्च, सेना का सम्मान सर्वोपरिः कर्नल राज्यवर्धन राठौड़

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़

जयपुर। राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने बीकानेर प्रवास के दौरान चार दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह आयोजन मोदी सरकार के 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों का जीवंत चित्रण है।

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़

इस प्रदर्शनी में भारत की विकास यात्रा, अभूतपूर्व सुशासन, और जनकल्याणकारी योजनाओं की सशक्त झलक देखने को मिली, जो यह दर्शाती है कि किस तरह से मोदी सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र को धरातल पर उतारा है।

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़

कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि यह 11 वर्ष भारत के पुनर्जागरण की एक निर्णायक यात्रा रहे हैं जहां आधारभूत ढांचे से लेकर डिजिटल क्रांति तक, हर मोर्चे पर भारत ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़

इसी क्रम में, कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने बीकानेर में गौरव सेनानियों से आत्मीय मुलाकात कर उनके साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में भारतीय सेना पहले से कहीं अधिक सशक्त, आधुनिक और निर्णायक बनी है।

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़

आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ऐतिहासिक योजनाएं लागू करना, हमारे वीर सैनिकों के सम्मान की पुनर्स्थापना है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह नया भारत है जहां राष्ट्र की रक्षा करने वालों का सम्मान सर्वोपरि है, और विकास की धारा में हर नागरिक भागीदार बन रहा है।

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़