कन्नड़ फिल्म पोगारू से 14 विवादित सीन हटाए गए, ब्राह्मण समाज ने किया था विरोध

ब्राह्मण कम्युनिटी के विरोध के बाद ध्रुव सरजा और रश्मिका मंदाना स्टारर कन्नड़ फिल्म पोगारू से 14 विवादित सीन हटा दिए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने यह फैसला कर्नाटक ब्राह्मण विकास बोर्ड और कर्नाटक फिल्म चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स के बीच हुई मीटिंग के बाद लिया गया। फिल्म और इसके मेकर्स पर इन सीन्स के जरिए ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत करने का आरोप लग रहा था।

19 फरवरी को सिनेमाघरों में आई पोगारू कोरोना महामारी के बीच रिलीज हुई पहली बढ़े बजट की फिल्म है। इस पर ब्राह्मण समाज को गलत तरीके से दिखाए जाने के आरोप लग रहे हैं।

कुछ डायलॉग्स और सीन्स पर आपत्ति दर्ज कराते हुए ब्राह्मण समाज द्वारा लगातार इसका विरोध किया जा रहा था। बुधवार को कर्नाटक फिल्म चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष जयराज ने मीडिया को बताया कि मेकर्स फिल्म के विवादित सीन हटाने पर सहमत हो गए हैं।

यह भी पढ़ें-अब उज्मा अहमद की बायोपिक में श्रद्धा कपूर की जगह नुसरत भरूचा नजर आएगी