
पंजाब में कोहरे से हुए हादसों में 12 की जान गई
नई दिल्ली
देश के उत्तरी और पूर्वी हिस्से में भीषण सर्दी और शीतलहर जारी है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड, दिल्ली और चंडीगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में कई जगह न्यूनतम पारा 5ए तक पहुंच गया। झारखंड में सर्दी से इस सीजन में 15 लोगों की मौत हुई, तो वहीं पंजाब में कोहरे के चलते हुए हादसों में 12 लोगों की जान चली गई। रेल और विमान सेवाओं पर भी खासा असर पड़ा है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे सर्दी से थोड़ी राहत मिल सकती है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में सर्दी बढऩे की आशंका है। सभी जगह कोहरा भी बरकरार रहेगा।
राजस्थान में 1ए तापमान के साथ सीकर सबसे ठंडा
मंगलवार सुबह राज्य के सभी शहरों के तापमान में 1ए से 2ए की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सबसे कम तापमान सीकर में 1ए सेल्सियस रहा। सुबह के राज्य के अधिकांश इलाकों में कोहरा रहा। सोमवार को जयपुर से दो घंटे तक उड़ानें बाधित रही थीं। 1 ट्रेन भी रद्द रही, जबकि 7 देरी से चलीं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में शीतलहर जारी रहेगी। हालांकि पारे में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है और सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है।