रूस में 2 लाख लोगों ने घर छोड़ा, यूक्रेन ने किया 74 गांवों पर कब्जा

रूस-यूक्रेन
रूस-यूक्रेन

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने मंगलवार शाम देश के नाम संबोधन में कहा कि उनकी सेना ने रूस के कुस्र्क इलाके में 74 गांवों पर कब्जा कर लिया है। यूक्रेनी सेना आगे बढ़ रही है और रूसी सैनिकों को पकड़ रही है। बीबीसी के मुताबिक यूक्रेन के अचानक हमले के बाद दो लाख रूसी नागरिकों को अपने घरों से भागने पर मजबूर होना पड़ा है। उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा चुका है। यूक्रेन ने 6 अगस्त को रूस के कुस्र्क इलाके पर हमला शुरू किया था। उसने 13 अगस्त तक 1000 वर्ग किमी इलाके पर कब्जा कर लिया है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक सेकेंड वल्र्ड वार के बार पहली बार है किसी देश ने रूस की सीमा में घुसपैठ की है।

जंग के 900 दिन पूरे, पहली बार यूक्रेन का पलटवार

रूस-यूक्रेन
रूस-यूक्रेन

24 फरवरी 2022 को शुरू हुई रूस-यूक्रेन जंग के मंगलवार को 900 दिन पूरे हो गए। ढाई साल से चल रही इस जंग में बीता हफ्ता रूस के लिए बेहद बुरा साबित हुआ है। पहली बार यूक्रेन ने रूस पर पलटवार किया है। यूक्रेन ने महज 7 दिन में रूस के उतने हिस्से पर कब्जा कर लिया, जितना रूस ने इस साल यूक्रेनी इलाके पर किया है। अमेरिका स्थित इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वॉर के मुताबिक रूस ने 2024 में यूक्रेन के 1,175 वर्ग किलोमीटर इलाके पर कब्जा किया है।

रूस में 12 किमी लंबे और 40 किमी चौड़े हिस्से में फैली यूके्रनी सेना

रूस ने जंग शुरू होने के बाद से अब तक ढाई साल में यूक्रेन के 1 लाख वर्ग किमी इलाके पर कब्जा किया है। यह यूक्रेन की कुल जमीन का 18त्न है। इसके जवाब में यूक्रेन ने अब पलटवार शुरू किया है और रूस की तुलना में उनके एक फीसदी इलाके पर कब्जा कर लिया है। इससे पहले सोमवार को रूस ने कहा था कि यूक्रेनी सेना ने उनके 28 गांव पर कब्जा किया है। इस दौरान उनके 12 नागरिक मारे गए और 121 घायल हुए। कुस्र्क के गवर्नर एलेक्सी स्मिरनोव ने बताया कि 6 दिन में यूक्रेनी सेना कुस्र्क में लगभग 12 किमी लंबे और 40 किमी चौड़े हिस्से में फैल गई है।

यह भी पढ़ें : डल झील में निकली तिरंगा यात्रा