
राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर आ रही है। यहां जयपुर गोल्डन हॉस्पिटल में ऑक्सीजन संकट के चलते शुक्रवार की देर रात 20 लोगों की जान चली गई।
अस्पताल के डॉ. डीके बलुजा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभी सरकार की तरफ से ऑक्सीजन टैंक मुहैया कराया गया है। यह भी अगले दो से ढाई घंटे तक ही चलेगा। हॉस्पिटल में 260 मरीज भर्ती हैं।
उधर, सरोज हॉस्पिटल के कोविड प्रभारी ने बताया कि अब वह अपने अस्पताल में कोरोना मरीजों को भर्ती नहीं कर रहे। ऑक्सीजन न होने के चलते पुराने मरीजों को भी डिस्चार्ज किया जा रहा है।

दिल्ली में गुरुवार की रात 25 मरीजों की ऑक्सीजन की कमी के चलते मौत हो गई थी। हालांकि, बाद में अस्पताल प्रशासन ने सफाई देते हुए कहा था कि इन मरीजों की हालत काफी गंभीर थी। ऑक्सीजन की कमी के चलते इनकी मौतें नहीं हुई हैं। गंगाराम हॉस्पिटल में शुक्रवार को ऑक्सीजन का संकट भी हो गया था। तत्काल सरकार ने यहां ऑक्सीजन की सप्लाई की थी।