गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा, श्मशान घाट में छत गिरने से 21 लोगों की मौत

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद स्थित मुरादनगर श्मशान घाट में एक भीषण हादसा हुआ है। एक छत गिरने से मलबे में दबने से 21 की मौत हो गई, 24 घायल हैं। ये सभी बारिश से बचने के लिए छत के नीचे खड़े थे। बताया जाता है कि श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जा रहा था।

अंतिम संस्कार के दौरान सभी लोग गेट से सटी गैलरी में खड़े थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। ढाई माह पहले ही यहां गैलरी बनाई गई थी। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान है। योगी ने डीएम और एसएसपी को प्रभावी ढंग से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के निर्देश हैं। कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें की इस हादसे में शामिल लोग अंतिम संस्कार करने आए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मरने वालों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक मदद देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घटना की रिपोर्ट मांगी है।