देश में कोरोना का कहर जारी : पिछले 24 घंटे में 3.46 लाख नए पॉजिटिव केस सामने आए, 2600 लोगों की मौत हुई

देश में कोरोना संक्रमण का कहर थमता नजर नहीं आ रहा है। लगातार तीसरे दिन देश में तीन लाख से अधिक मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को देश में कुल 3.46 लाख केस सामने आए और रिकॉर्ड 2600 लोगों की मौत हुई। 

इसी के साथ भारत में तीन दिन में कुल मामले करीब 9.94 लाख तक पहुंच गए हैं जो अब तक का रिकॉर्ड है। ऐसा अब तक दुनिया में किसी भी देश में देखने को नहीं मिला है। इससे पहले अमेरिका में दो अलग अलग दिन चार लाख और तीन लाख से अधिक मामले सामने आए थे। ये लगातार चौथा दिन रहा जब देश में 2000 से अधिक मौतें हुईं। 

ब्राजील में गुरुवार को 79,719 मामले सामने आए थे, अमेरिका में 62,642 और तुर्की में 54,791 केस सामने आए थे। ये देश कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित माने जाते हैं, लेकिन भारत ने इन सभी को काफी पीछे छोड़ दिया है। चिंता की बात है कि 24 घंटे में पूरी दुनिया में कुल 8.9 लाख मामले सामने आए जिसमें से 37 फीसदी अकेले भारत से हैं। 

यह भी पढ़ें-नक्सलियों ने फिर बड़ी साजिश को अंजाम देने की कोशिश की, दंतेवाड़ा में रेल पटरी उखाड़ी, बड़ा हादसा टला

Advertisement