
हादसा देहरादून के चुक्खूवाला इलाके का है
देहरादून। यहां आज सुबह चुक्खूवाला इलाके में एक इमारत गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। एनडीआरएफ के डीजी सत्य प्रधान ने बताया कि मलबे से 3 शव और 3 लोगों को जिंदा निकाला है। बचाव का काम जारी है। मारे गए लोगों में 8 साल की एक बच्ची और दो महिलाएं शामिल हैं। इनमें से एक महिला गर्भवती थी।
हादसा बुधवार रात करीब 1:30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि तेज बारिश के कारण एक बाउंड्री वॉल गिरी, इससे टकराकर इमारत भी ढह गई। अभी एक-दो लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें-पीजीआई की एबीजी लैब में कोरोना की रिपोर्ट महज 5 मिनट में
तेज बारिश के कारण राज्य में कई रास्ते बंद हुए
राज्य में बीते दो-तीन दिन से तेज बारिश हो रही है। यहां गंगा, यमुना, शारदा नदियां उफान पर हैं। भूस्खलन और पानी के तेज बहाव के साथ आए मलबे के कारण बद्रीनाथ हाईवे और देहरादून-मसूरी मार्ग बंद हो गया है। उधर, उत्तरकाशी में यमुनोत्री मार्ग शुक्रवार से ही बंद है।