उग्रवादियों के हमले में 3 जवान शहीद, 4 की हालत नाजुक

म्यांमार सीमा के पास चंदेल जिला में घात लगाकर हमला किया गया

इम्फाल। मणिपुर की राजधानी इम्फाल से 100 किलोमीटर दूर चंदेल जिले में उग्रवादियों के हमले में असम राइफल्स के 3 जवान शहीद हो गए। 4 जवानों की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि ये उग्रवादी एक लोकल गु्रप पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के थे।

भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी समूहों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इस दौरान जवान उग्रवादियों की ओर से लगाई गई आईईडी की चपेट में आ गए। इसके बाद घात लगाकर बैठे उग्रवादियों ने जवानों पर गोलियां बरसा दीं। हमले के बाद सेना उग्रवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है। इसके साथ ही भारत-म्यांमार सीमा पर चौकसी भी बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें-मॉरिशसन के सुप्रीम कोर्ट की नई बिल्डिंग भारत के सहयोग से तैयार हुई

पिछले साल भी इस इलाके में जवानों पर हमला हुआ था

उग्रवादियों ने नवंबर 2019 में भी चंदेल जिले के पास ही असम राइफल्स के कैंप पर हमला किया था। कैंप पर बम फेंके गए थे। इसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी हुई थी। बाद में उग्रवादी भाग निकले थे। इस हमले में सेना का कोई भी जवान हताहत नहीं हुआ था।