दौसा से गोवर्धन धाम की 40वीं वार्षिक पदयात्रा का आयोजन 29 अगस्त से

गोवर्धन धाम
गोवर्धन धाम
Advertisement

4 सितंबर की सुबह ठाकुरजी को ध्वज भेंट कर यात्रा का समापन किया जाएगा

दौसा। गिरिराज महाराज पदयात्रा समिति के तत्वावधान में दौसा से गोवर्धन धाम की 40वीं वार्षिक पदयात्रा का आयोजन 29 अगस्त से किया जाएगा। यात्रा का शुभारंभ गांधी तिराहा स्थित कलाली मंदिर में ध्वज पूजन के साथ होगा, जिसके बाद श्रद्धालु भव्य शोभायात्रा के रूप में गिरिराज धरण मंदिर पहुंचेंगे। वहां से यह पदयात्रा विधिवत रूप से गोवर्धन धाम के लिए रवाना होगी।

यात्रा के सफल आयोजन को लेकर गिरिराज धरण मंदिर प्रांगण में समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सतीश कुमार शर्मा ने की। बैठक में पदयात्रा की रूपरेखा, व्यवस्थाएं और सहयोग सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।

समिति के सचिव पवन कुमार व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पदयात्रा 29 अगस्त से प्रारंभ होकर 3 सितंबर की शाम तक गोवर्धन धाम पहुंचेगी। 4 सितंबर की सुबह ठाकुरजी को ध्वज भेंट कर यात्रा का समापन किया जाएगा।
पिछली यात्रा का लेखा-जोखा प्रस्तुत

कोषाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता डोलिका ने पिछली पदयात्रा का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने सभी भक्तों से इस बार भी तन-मन-धन से सहयोग करने की अपील की। समिति के वरिष्ठ सदस्य गोपाललाल गुप्ता महेश्वरा ने भी भक्तों को आह्वान किया कि वे अधिकाधिक संख्या में पदयात्रा में भाग लें और संकीर्तन करते हुए भगवद् भक्ति का रस प्राप्त करें।