भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 4120 लोगों की मौत, 3,62,727 नए मामले सामने आए

भारत में एक दिन आयी कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में मामूली गिरावट के बाद कोरोना के आंकड़े फिर शिखर छू रहे हैं। पिछले 24 घंटों में 3,62,727 नए कोविड मामले सामने आये हैं। इसमें से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, प्रतिदिन रिकवरी मामले 3,52,181 हैं।

मौतों की बात करें तो इसकी संख्या भी बढ़ गयी है। कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटों में 4,120 लोगों ने दम तोड़ा है। वर्तमान में देश में कुल मामलों की संख्या 2,37,03,665 है, और मृत्यु 2,58,317 है।

ठीक हुए लोगों की कुल संख्या 1,97,34,823 है। देश में वर्तमान में 37,10,525 सक्रिय मामले हैं। सबसे ज्यादा मामले दर्ज करने वाले शीर्ष पांच राज्य महाराष्ट्र में 46,781 मामले हैं, इसके बाद केरल में 43,529 मामले, 39,998 मामले के साथ कर्नाटक, 30,355 मामलों के साथ तमिलनाडु और 21.452 मामलों के साथ आंध्र प्रदेश हैं।

इन पांच राज्यों से लगभग 50.21 प्रतिशत नए मामले सामने आए हैं, जिसमें अकेले महाराष्ट्र 12.9 फीसदी मामलों के लिए जिम्मेदार है। महाराष्ट्र में 816 पर सबसे अधिक दैनिक मृत्यु दर्ज की गई, जिसके बाद कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में 516 मौतें दर्ज की गईं।

यह भी पढ़ें-12 विपक्षी दलों ने पीएम मोदी को लिखा खत, मुफ्त कोरोना वैक्सीनेशन के साथ-साथ सेंट्रल विस्टा परियोजना को रोकने की मांग की