
दुनिया के बेशकीमती हीरे ने तोड़े वल्र्ड रिकॉर्ड
हांगकांग। हीरे तो आपने कई देखे होंगे, लेकिन हांगकांग में नीलामी के दौरान बिके एक हीरे ने पूरी दुनिया का रिकॉर्ड ही तोड़ डाला है। बताया जा रहा है कि यह हीरा आज तक के सबसे उच्च दर यानी 413 करोड़ रुपए में बिका है। सोदबी के द्वारा नीलाम किया गया 11.15 कैरेट का विलियमसन पिंक स्टार हीरा 39.2 करोड़ हांगकांग डॉलर (4.99 करोड़ डॉलर) में बिका। इसकी कीमत का अनुमान 2.1 करोड़ डॉलर लगाया जा रहा था।
मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, पौराणिक गुलाबी हीरों से विलियमसन पिंक स्टार का नाम लिया गया है। 1947 में दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्धितीय की शादी में 23.60 कैरेट का हीरा तोहफे के रूप में दिया गया। वहीं, दूसरा 59.60 कैरेट का पिंक स्टार हीरा 2017 में नीलामी के दौरान रिकॉर्ड 7.12 करोड़ डॉलर में बिका था। गुलाबी हीरे रंगीन हीरों में सबसे दुर्लभ और बहुत महंगे होते है।
भारतीय करेंसी में है इनती कीमत
गुलाबी हीरे रंगीन हीरों में सबसे दुर्लभ और मूल्यवान हीरे की कीमत भारीतय करेंसी में 413 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। हांगकांग के सोदबी की और से हीरे को नीलाम किया गया।
सबसे बड़ा गुलाबी हीरा
अंगोला में कुछ माह पहले खुदाई के दौरान खननकिर्मयों को एक गुलाबी हीरा मिला। यह पिछले 300 साल के इतिहास में सबसे बड़ा गुलाबी हीरा हो सकता है। द लूलो रोज नाम इसे लूलो खदान से निकलने की वजह से दिया गया।
एक अरब 69 लाख रुपए में बिका सफेद हीरा
मई 2022 में सफेद हीरा एक अरब 69 लाख रुपये में बिका। हीरा 228.31 कैरेट का है। 2000 के दशक में खान से निकलने के बाद इसे एक ज्वेलर ने नेकलेस में लगा दिया था। आठ साल बाद इसकी दोबारा नीलामी की गई।
यह भी पढ़ें : मुस्लिम प्राचार्य की नई करतूत, स्कूल में बनवा दी मजार