भारत में कोरोना की दूसरी लहर में 420 डॉक्टरों की हुई मौत

देश में कोविड-19 की दूसरी लहर में 420 डॉक्टरों की मौत हो गई है। इसकी जानकारी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने दी है। दिल्ली में कोरोना से 100 डॉक्टरों की मौत हुई है।

भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर का कहर जारी है. हालांकि, देश में दैनिक मामलों की संख्या में गिरावट आई है। बता दें कि इस वक्त भारत में कोरोना के 2,57,299 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,62,89,290 हुई।

4,194 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,95,525 हो गई है। वहीं 3,57,630 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,30,70,365 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 29,23,400 है।

यह भी पढ़ें-देश में पिछले 24 घंटे में 2.57 लाख नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए, 4194 मरीजों ने दम तोड़ा