
गोवा। गोवा के शिरगांव में श्री लैराई जात्रा के दौरान शुक्रवार शाम मची भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो गई है। मीडिया में खबर शनिवार सुबह आई है। हादसे में 40 से ज्यादा घायल हैं, जिनमें से 20 की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन की ओर से बचाव कार्य जारी है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल और बिचोलिम अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की। साथ ही अधिकारियों को सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
ज्यादा भीड़ के कारण हुआ हादसा

शुरुआती जानकारी के मुताबिक- शुक्रवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु जात्रा में शामिल होने के लिए इक_ा हुए थे। तभी भीड़ के बीच अफरा-तफरी मच गई, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। श्री लैराई जात्रा गोवा के बिचोलिम तालुका के शिरगांव गांव में आयोजित होने वाला एक प्रमुख हिंदू धार्मिक उत्सव है, जो देवी लैराई को समर्पित है। यह जात्रा हर साल अप्रैल या मई में होती है। जात्रा 2 मई की शाम से 3 मई की सुबह तक आयोजित की गई थी। इसी दौरान हादसा हुआ।
यह भी पढ़ें : पहलगाम हमले के बाद भारत पर साइबर हमलों का खतरा बढ़ा