भूलकर भी ना खाएं सी टर्टल, आपकी भी जा सकती है जान, खाने से 9 लोग मरे

सी टर्टल
सी टर्टल

हाल ही में एक बेहद दुखद दुर्घटना सामने आई है। जांजीबार आर्किपेलागो के पेंबा द्वीप पर 8 बच्चों और 1 व्यस्क की सी टर्टल का मीट खाने की वजह से मौत हो गई। यह दुर्घटना कुछ दिन पहले हुई है, जो सी टर्टल के सेवन से जुड़े खतरों की ओर ध्यान आकर्षित करती है। दरअसल, मौत की वजह सी टर्टल खाने से होने वाली फूड पॉइजनिंग को बताया गया है। जांजीबार में सी टर्टल का मीट को एक डेलिकेसी माना जाता है, लेकिन इस वजह से हुई यह दुर्घटना काफी चिंताजनक है। आइए जानते हैं, कैसे सी टर्टल का मीट खाना जानलेवा साबित हो सकता है।

क्या होता है Chelonito&ism

सी टर्टल
सी टर्टल

सी टर्टल खाने से एक प्रकार की फूड पॉइजनिंग हो सकती है, जिसे Chelonito&ism कहा जाता है। सी टर्टल के शरीर का बायो केमिकल इस प्रकार होता है कि शिकारियों से उनकी रक्षा करने में मदद मिल सके। Chelonito&ism एक ऐसा केमिकल होता है, जो इंसानों के लिए जहरीला होता है। यह सिर्फ सी टर्टल में नहीं बल्कि, अन्य कई सी रेप्टाइल्स में भी पाया जाता है।

सी टर्टल का मीट खाने या उनके बॉडी फ्लूइड से संपर्क में आने की वजह से Chelonito&ism होने का खतरा रहता है। खासकर, जब उसके मीट को अच्छे से पकाया न गया हो। इस फूड पॉइजनिंग की वजह, सी टर्टल द्वारा खाई जाने वाली काई भी हो सकती है, जो इंसानों के लिए जहरीली होती है। इस कारण भी सी टर्टल खाने से Chelonito&ism हो सकता है।

जांजीबार के अलावा, सी टर्टल खाने से Chelonito&ism के मामले और भी कई देशों में सामने आ चुके हैं। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक, अटलांटिक, प्रशांत और हिंद महासागर के देशों में भी इस फूड पॉइजनिंग की घटना पहले हो चुकी है।

Chelonito&ism को कुछ लक्षणों की मदद से पहचाना जा सकता है। जानें क्या हैं इसके लक्षण।

डायरिया

आम फूड पॉइजनिंग की तरह ही इसमें भी शरीर मल के जरिए टॉक्सिन को बाहर निकालने की कोशिश करता है। इस कारण डायरिया की समस्या हो सकती है।

उल्टी

उल्टी
उल्टी

टॉक्सिन को पेट से बाहर निकलने के लिए उल्टी होती है। इसमें पेट में जो भी खाना होता है, वह बाहर आ जाता है। इस तरीके से भी शरीर टॉक्सीन को बाहर निकालने की कोशिश करता है।

पेट दर्द

Chelonito&ism के कारण पेट में काफी दर्द होता है, जो शुरुआत में हल्का होता है, लेकिन धीरे-धीरे असहनीय भी हो सकता है।

बुखार

इन्फेक्शन खत्म करने के लिए शरीर का तापमान बढऩे लगता है, जिस कारण बुखार हो जाता है।

थकान और कमजोरी

बुखार, डायरिया और उल्टी की वजह से काफी थकान का अनुभव हो सकता है। इसकी एक वजह उल्टी और दस्त की वजह से होने वाली डिहाइड्रेशन भी हो सकती है।

स्किन रैश

Chelonito&ism के सबसे आम लक्षणों में स्किन रैश और खुजली भी शामिल हैं। इसलिए सी टर्टल की वजह से होने वाली इस फूड पॉइजनिंग की पहचान इस लक्षण की मदद से आसानी से की जा सकती है।

न्यूरोलॉजिकल बदलाव

Chelonito&ism के कारण कुछ न्यूरोलॉजिकल बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं, जैसे- पैरालिसिस, झनझनाहट महसूस होना, शरीर के अंग सुन्न पडऩा आदि। इन लक्षणों के अलावा, व्यक्ति कोमा में भी जा सकता है, ऑर्गन फेलियर हो सकता है और मृत्यु भी हो सकती है। इन गंभीर दुष्परिणामों की वजहों से कई देशों में सी टर्टल खाने पर प्रतिबंध लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें : डबल इंजन की सरकार किसान हित में ले रही है लगातार फैसले : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Advertisement